मध्य प्रदेश में डॉग लवर्स ने कुत्तों का विरोध करने पर खोया आपा, तलवार से दो महिलाओं को किया घायल

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से बड़ी खबर सामने आई है. दरअसल अयोध्या नगर थाना क्षेत्र की श्रवण कांटा कॉलोनी में आवारा कुत्तों को लेकर चल रहा तनाव गुरुवार सुबह खूनी झड़प में बदल गया.

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से बड़ी खबर सामने आई है. दरअसल अयोध्या नगर थाना क्षेत्र की श्रवण कांटा कॉलोनी में आवारा कुत्तों को लेकर चल रहा तनाव गुरुवार सुबह खूनी झड़प में बदल गया.

author-image
Dheeraj Sharma
New Update
MP Dog Lover

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से बड़ी खबर सामने आई है. दरअसल अयोध्या नगर थाना क्षेत्र की श्रवण कांटा कॉलोनी में आवारा कुत्तों को लेकर चल रहा तनाव गुरुवार सुबह खूनी झड़प में बदल गया. कॉलोनी के कुछ परिवार पिछले कई दिनों से कुत्तों की बढ़ती संख्या से परेशान थे और उन्होंने नगर निगम से उन्हें पकड़ने की शिकायत की थी. लेकिन जब निगम की टीम कार्रवाई के लिए पहुंची, तो मामला तूल पकड़ गया.

Advertisment

कहासुनी से बढ़ा टकराव

बताया गया कि बुधवार रात निगम की टीम के पहुंचने पर कॉलोनी निवासी वंदना सेन और लक्ष्मी ठाकुर की बहस शांति नगर की रहने वाली एक महिला और उसकी बेटी से हो गई. उक्त महिला पशु-प्रेमी बताई जा रही है और स्थानीय पशु कार्यकर्ताओं से जुड़ी है. आरोप है कि विवाद के बाद कुछ लोगों ने पकड़कर ले जाए जा रहे कुत्तों को छुड़ा लिया, जिससे दोनों पक्षों में तनाव और गहरा गया.

सुबह-सुबह पहुंचा आरोपी

घटना के अगले दिन गुरुवार सुबह करीब 8:30 बजे महिला ने अपने पति अशोक को पूरे विवाद की जानकारी दी. इसके बाद अशोक अपनी पत्नी, बेटी और एक अन्य साथी के साथ श्रवण कांटा कॉलोनी पहुंचा. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, उन्होंने वंदना के घर के बाहर खड़े होकर वीडियो बनाना शुरू कर दिया और कथित तौर पर परिवार को अपशब्द कहे.

तलवार से हमला, दो महिलाएं गंभीर

जब वंदना सेन ने वीडियो बनाने और गाली-गलौज पर आपत्ति जताई, तो मामला अचानक हिंसक हो गया. आरोप है कि अशोक ने तलवार निकालकर पहले वंदना पर हमला किया और फिर लक्ष्मी ठाकुर को भी निशाना बनाया. लक्ष्मी के पेट में गंभीर चोट आई, जबकि वंदना के दाहिने हाथ पर गहरा घाव हुआ. दोनों घायलों को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है. घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, जो जांच का अहम हिस्सा बन सकता है.

हत्या के प्रयास का मामला दर्ज

थाना प्रभारी महेश लिहार ने बताया कि आरोपी अशोक और उसके साथियों के खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर लिया गया है. पुलिस टीम उनकी तलाश में जुटी है और संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है.

यह घटना एक बार फिर यह सवाल खड़ा करती है कि शहरी इलाकों में आवारा पशुओं की समस्या को लेकर प्रशासन, पशु-प्रेमियों और स्थानीय निवासियों के बीच संतुलन कैसे बनाया जाए, ताकि मतभेद हिंसा में न बदलें.

madhya pradesh stray dog
Advertisment