मध्य प्रदेश में बच्चों को अपनी विचारधारा से जोड़ेगी कांग्रेस

मध्य प्रदेश में कांग्रेस लगभग राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ (आरएसएस) की तर्ज पर चलने के प्रयास कर रही है।

मध्य प्रदेश में कांग्रेस लगभग राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ (आरएसएस) की तर्ज पर चलने के प्रयास कर रही है।

author-image
sankalp thakur
एडिट
New Update
चुनाव में हार की समीक्षा के लिए आज राहुल गांधी जाएंगे हिमाचल

मध्य प्रदेश में कांग्रेस लगभग राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ (आरएसएस) की तर्ज पर चलने के प्रयास कर रही है। भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के 132वें स्थापना दिवस पर गुरुवार को राजधानी के पार्टी कार्यालय में ऐसा ही नजारा सामने आया।

Advertisment

यहां सेवादल की तरह बच्चे बतौर 'बाल सेवक' मौजूद रहे। स्थापना दिवस के कार्यक्रम में सेवादल के कार्यकर्ताओं की तरह गणवेश में 12 साल तक के कई बच्चे भी नजर आए। जब इस पर कांग्रेस नेताओं से सवाल किया गया तो उनका जवाब था कि बच्चों को कांग्रेस की विचारधारा से परिचित कराया जाएगा, ताकि वे बड़े होकर धर्मनिरपेक्षता व महात्मा गांधी की विचारधारा को आगे बढ़ा सकें।

स्थापना दिवस के कार्यक्रम में उपस्थित कांग्रेस पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं ने वंदे मातरम, ध्वज-गीत तथा जन-गण-मन के गान के साथ पार्टी को पुन: सत्ता में वापसी के लिए संकल्प लिया, परस्पर बधाई दी तथा मिठाई वितरण भी किया गया।

और पढ़ें: जाधव के मसले पर तल्खी के बीच पाक ने 145 भारतीय मछुआरों को रिहा किया

मप्र विधानसभा में उपाध्यक्ष एवं पूर्व मंत्री राजेंद्र सिंह ने कहा, 'हमारी पार्टी राष्ट्रीय स्तर पर सबसे पुरानी पार्टी है, जिसने हजारों लोगों की कुर्बानी दी है और देश को आजादी दिलाई है। हमें अपनी ताकत को पहचानना होगा, आम नागरिकों के सपने और उनकी आजादी छीनने जैसे तुगलकी फरमान जारी करने वाले इन अवसरवादियों को सबक सिखाने के लिए जनता पूरी तरह मन बना चुकी है।'

पूर्व मंत्री हजारी लाल रघुवंशी ने भी कार्यकर्ताओं से पार्टी हित में काम करने का आह्वान किया।

#Year end 2017: इस साल मोदी सरकार ने इन 5 बड़े फैसलों को दी मंज़ूरी

Source : IANS

congress MP
Advertisment