भाजपा कार्यालय में तिरंगा विक्रय केन्द्र खोलना राजनैतिक अपराध: कांग्रेस

आजादी के अमृत महोत्सव पर जब पूरे देश केा एक साथ तिरंगे के नीचे खड़े होना चाहिये तब मध्यप्रदेश में भाजपा और कांग्रेस में तिरंगे केा लेकर घमासान प्रारंभ हो गया है

आजादी के अमृत महोत्सव पर जब पूरे देश केा एक साथ तिरंगे के नीचे खड़े होना चाहिये तब मध्यप्रदेश में भाजपा और कांग्रेस में तिरंगे केा लेकर घमासान प्रारंभ हो गया है

author-image
Mohit Sharma
New Update
Bhopal BJP

Bhopal BJP( Photo Credit : Google)

आजादी के अमृत महोत्सव पर जब पूरे देश केा एक साथ तिरंगे के नीचे खड़े होना चाहिये तब मध्यप्रदेश में भाजपा और कांग्रेस में तिरंगे केा लेकर घमासान प्रारंभ हो गया है। केन्द्र सरकार के हर घर तिरंगा अभियान केा लेकर मंगलवार को भाजपा कार्यालय में तिरंगा विक्रय केन्द्र का शुभारंभ किया गया। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष  व्हीडी शर्मा ने तिरंगा 500रूप्ये में तिरंगा खरीदकर विक्रय केन्द्र का शुभारंभ किया। राज्य सरकार के द्वारा प्रदेश में 1.51 करेाड़ तिरंगे फहराने का लक्ष्य रखा गया है। इसके लिये केन्द्र सरकार से 51 लाख तिरंगे केन्द्र सरकार से मिल रहे हैं। स्थानीय  स्तर पर 63 लाख तिरंगे तैयार किये जा रहे हैं। स्वसहायता समूहों के माध्यम से भी तिरंगे तैयार करवाये जा रहे हैं।

Advertisment

कांग्रेस ने इसे लेकर अब भाजपा पर निशाना साधना प्रारंभ कर दिया है। कांग्रेस का कहना है कि भाजपा कार्यालय में तिरंगा विक्रय केन्द्र खोलना राजनैतिक अपराध है। कांग्रेस मीडिया कमेटी के अध्यक्ष केके मिश्रा ने कहा कि राजनैतिक दल के कार्यालय से तिरंगा बेचना शर्मनाक और आपत्तिजनक है। मिश्रा ने कहा कि यदि तिरंगा लोगों केा देना है ही है तो उसका निशुल्क वितरण करना चाहिये। भाजपा वैसे तो विश्व की सबसे धनवान पार्टी है लेकिन तिरंगे का विक्रय कर रही है। भाजपा हालाँकि कांग्रेस के इस आरोप केा राजनैतिक दिवालियापन बता रही है। व्हीडी शर्मा का कहना है कि तिरंगे केा लेकर सवाल खड़े करना कांग्रेस नेताओं का मानसिक दिवालियापन है। गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा का भी कहना है कि राष्ट्र ध्वज के मामले में कांग्रेस के रूख आपत्तिजनक है। मिश्रा ने कहा कि कांग्रेस के नेताओं केा भी अपने घर पर स्वतंत्रता दिवस पर ध्वज फहराना चाहिये। मिश्रा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मेादी के आहवान पर पूरा देश तिरंगा फहराने केा आतुर है। कांग्रेस केा भी सभी स्थानों पर तिरंगा फहराना चाहिये।

Source : Nitendra Sharma

BJP headquarters bjp-office tricolor Bhopal BJP भाजपा कार्यालय BJP state president VD Sharma Indian tricolor
      
Advertisment