कांग्रेस को फिर झटका, दो पूर्व विधायक भाजपा में शामिल

इन दोनों पूर्व विधायकों में से एक का नाता दिग्विजय सिंह और दूसरे का पूर्व मुख्यमंत्री कमल नाथ के क्षेत्र से हैं.

author-image
Nihar Saxena
New Update
BJP MP Congress

शिवराज सिंह चौहान की मौजदगी मेें कांग्रेस को झटका.( Photo Credit : न्यूज नेशन)

मध्य प्रदेश में कांग्रेस को एक बार फिर झटका लगा, जब दो पूर्व विधायकों ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर ली. इन दोनों पूर्व विधायकों में से एक का नाता दिग्विजय सिंह और दूसरे का पूर्व मुख्यमंत्री कमल नाथ के क्षेत्र से हैं. राजगढ़ जिले के कांग्रेस के पूर्व विधायक प्रताप मंडलोई और छिंदवाड़ा के सौंसर से पूर्व विधायक रहे अजय चौरे ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री आवास पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चैहान, प्रदेशाध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा और पूर्व केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया की मौजूदगी में भाजपा की सदस्यता ग्रहण की. तीनों नेताओं ने दोनों पूर्व विधायकों को भाजपा की सदस्यता दिलाई.

Advertisment

मंडलोई राजगढ़ जिले से विधायक रहे हैं और यह क्षेत्र पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के प्रभाव का माना जाता है. इतना ही नहीं मंडलोई भी सिंह के करीबी रहे हैं. वहीं छिंदवाड़ा के सौंसर से पूर्व विधायक चौरे की गिनती भी कमल नाथ के करीबियों में रही है.

Source : IANS/News Nation Bureau

मध्य प्रदेश बीजेपी congress joined madhya-pradesh कांग्रेस BJP शिवराज सिंह Shivraj Singh Chouhan
      
Advertisment