/newsnation/media/post_attachments/images/2020/07/02/madhya-pradesh-cabinet-75.jpg)
MP: शिवराज मंत्रिमंडल का विस्तार, 20 कैबिनेट, 8 राज्यमंत्री शामिल( Photo Credit : News State)
मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) में शिवराज सिंह चौहान के मंत्रिमंडल का दूसरे विस्तार में 28 मंत्रियों को प्रभारी राज्यपाल आनंदी बेन पटेल ने पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई. जिन 28 मंत्रियों ने शपथ ली है, उनमें 20 कैबिनेट और आठ राज्यमंत्री है. राजभवन के सांदीपनी सभागार में आयोजित समारोह में प्रभारी राज्यपाल आनंदी बेन पटेल (Anandi Ben Patel) 28 मंत्रियों को शपथ दिलाई, इनमें पार्टी ने नए चेहरों पर दाव लगाया है.
यह भी पढ़ें: चीन को सबसे बड़ा झटका देने की तैयारी में भारत, सभी मंत्रालयों से मांगी जानकारी
20 कैबिनेट मंत्री
- गोपाल भार्गव
- विजय शाह
- जगदीश देवड़ा
- बिसाहूलाल सिंह
- यशोधरा राजे सिंधिया
- भूपेंद्र सिंह
- एदल सिंह कंसाना
- बृजेंद्र प्रताप सिंह
- विश्वास सारंग
- इमरती देवी
- डॉक्टर प्रभु राम चौधरी
- महेंद्र सिंह सिसोदिया
- प्रद्युम्न सिंह तोमर
- प्रेम सिंह पटेल
- ओमप्रकाश सकलेचा
- सुश्री उषा ठाकुर
- अरविंद भदौरिया
- मोहन यादव
- हरदीप सिंह डंग
- राज्यवर्धन सिंह दत्तीगांव
यह भी पढ़ें: प्लाज्मा बैंक तभी सफल होगा जब लोग प्लाज्मा डोनेट करेंगे- सीएम अरविंद केजरीवाल
8 राज्य मंत्री
- भारत सिंह कुशवाह
- इंदर सिंह परमार
- राम खेलावन पटेल
- रामकिशोर कांवरे
- बृजेंद्र सिंह यादव
- गिरराज दंडोतिया
- सुरेश धाकड़
- ओपीएस भदौरिया
यह भी पढ़ें:
इस शपथ ग्रहण समारोह में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर, पूर्व केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया, भाजपा प्रदेशाध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा मौजूद रहे. राज्य मंत्रिमंडल में 28 सदस्यों के शपथ लेने से कुल मंत्रियों की संख्या 33 हो गई है.
यह वीडियो देखें:
Source : News Nation Bureau