/newsnation/media/media_files/2026/02/27/shivraj-singh-chouhan-viral-video-2026-02-27-18-19-44.jpg)
शिवराज सिंह चौहान Photograph: (x/@OfficeofSSC)
सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और वर्तमान केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री एक घायल युवक की मदद करते नजर आ रहे हैं. इस घटना के बाद सोशल मीडिया पर लोग उनकी सराहना कर रहे हैं.
आखिर कहां हुआ हादसा?
जानकारी के मुताबिक, यह घटना भोपाल के किलोल पार्क के पास की बताई जा रही है. बताया जा रहा है कि शिवराज सिंह चौहान अपने भोपाल स्थित निवास से ग्वालियर के लिए रवाना हुए थे. इसी दौरान रास्ते में उन्होंने भीड़ देखी. पास पहुंचने पर एक युवक घायल अवस्था में सड़क किनारे पड़ा दिखाई दिया.
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, युवक तड़प रहा था और मौके पर मौजूद लोग असमंजस में थे. ऐसे में केंद्रीय मंत्री ने तुरंत अपनी गाड़ी रुकवाई और स्वयं नीचे उतरकर स्थिति का जायजा लिया.
खुद उठाकर कार में बैठाया
वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि शिवराज सिंह चौहान ने घायल युवक को उठाने में मदद की और उसे अपनी ही गाड़ी में बैठाया. इसके बाद उन्होंने तुरंत अस्पताल ले जाने का निर्णय लिया. साथ ही संबंधित लोगों को निर्देश दिए कि घायल को जल्द से जल्द समुचित इलाज मिले. वीडियो में उनकी तत्परता और संवेदनशीलता साफ दिखाई देती है. मौके पर मौजूद लोगों ने भी इस पहल की सराहना की.
नर सेवा ही नारायण सेवा…
— Office of Shivraj (@OfficeofSSC) February 27, 2026
मानवीय संवेदना ही सच्चे नेतृत्व की पहचान होती है। इसी भावना को चरितार्थ करते हुए माननीय केंद्रीय मंत्री श्री @ChouhanShivraj जी ने एक बार फिर सेवा और संवेदनशीलता का उदाहरण प्रस्तुत किया।
वे ग्वालियर की ओर जा रहे थे। मार्ग में भोपाल के किलोल पार्क के पास… pic.twitter.com/5UW0tMMVol
सोशल मीडिया पर मिल रही प्रशंसा
घटना का वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर प्रतिक्रियाओं की बाढ़ आ गई है. कई यूजर्स ने इसे मानवीय संवेदनशीलता का उदाहरण बताया है. लोगों का कहना है कि सार्वजनिक पद पर रहते हुए भी इस तरह व्यक्तिगत रूप से मदद के लिए आगे आना सराहनीय कदम है.
हालांकि हादसे की विस्तृत जानकारी और घायल युवक की वर्तमान स्थिति को लेकर आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है, लेकिन वीडियो ने सकारात्मक संदेश जरूर दिया है. यह घटना एक बार फिर दिखाती है कि आपात स्थिति में त्वरित निर्णय और मानवीय संवेदनशीलता कितनी महत्वपूर्ण होती है.
ये भी पढ़ें- एक नहीं, दो नहीं....पूरे मारे 30 थप्पड़, युवक ने अपनी गर्लफ्रेंड के साथ की ऐसी दरिंदगी
/newsnation/media/agency_attachments/logo-webp.webp)
Follow Us