/newsnation/media/post_attachments/images/2017/02/18/28-47-Madhya-Pradesh-Police_5.jpg)
मध्य प्रदेश में एटीएस सेना की जासूसी करने के आरोप में 12वें शख्स को गिफ्तार किया है। गिरफ्तार शख्स का नाम बलराम सिंह है। इससे पहले एटीएस ने गुरुवार को राज्य के कई हिस्सों से पाक खुफिया एजेंसी आईएसआई के 11 संदिग्ध एजेंटों को गिरफ्तार किया था।
गिरफ्तार लोगों के पास से जासूसी के उपकरण और सैकड़ों सिम बरामद की गई हैं। मध्य प्रदेश पुलिस ने केंद्रीय सुरक्षा एजेंसियों और उत्तर प्रदेश पुलिस के सहयोग से इन लोगों को गिरफ्तार किया।
Bhopal ISI espionage case: ATS arrests Balram's aide Sahyog Singh; This is the 12th arrest in this case.
— ANI (@ANI_news) February 18, 2017
जानकारी के मुताबिक पिछले साल नवंबर में जम्मू पुलिस ने थाना आर.एस. पुरा क्षेत्र से दो लोगों को गिरफ्तार किया था। वे दोनों सेना और सैन्य प्रतिष्ठानों की जानकारियां जुटा रहे थे।
गिरफ्तारी के बाद उन लोगों ने बताया था कि मध्य प्रदेश का रहने वाला एक व्यक्ति उन्हें इस काम के पैसे देता है। इसके बाद जनवरी 2017 में उत्तर प्रदेश में 11 लोग अवैध टेलीकॉम सेंटर चलाते पकडे़ गए थे।
और पढ़ें:सेना की जासूसी करने के मामले में मध्य प्रदेश के चार जिलों से 11 लोग गिरफ्तार
मिली जानकारी के आधार पर पुलिस और केंद्रीय सुरक्षा एजेंसियों ने संयुक्त रूप से अभियान चलाया। इस अभियान के दौरान ग्वालियर से पांच, भोपाल से तीन, जबलपुर से दो और सतना से एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है।
और पढ़ें:VIDEO: इंडिया गेट से हुआ विंटेज कार रैली का आगाज, देखे 100 से अधिक दुर्लभ गाड़ियां
Source : News Nation Bureau
/newsnation/media/agency_attachments/logo-webp.webp)
Follow Us