/newsnation/media/post_attachments/images/2019/11/25/police-phone-39.jpg)
प्रतीकात्मक तस्वीर( Photo Credit : News State)
नागरिकता संशोधन कानून के समर्थन में मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में गुरुवार को मार्च निकाला गया. भोपाल के एमपी नगर जोन-1 से शुरू होने के बाद ये पैदल मार्च एमपी नगर जोन-2 से होता हुआ बोर्ड ऑफिस चौराहे तक पहुंचा और वापस एमपी नगर जोन-1 में आकर खत्म हुआ. इस पैदल मार्च में वकील, डॉक्टर, छात्रों समेत सैकड़ों लोग मौजूद थे.
यह भी पढ़ें- Twitter की तरफ से सामने आई बड़ी खामी, 17 मिलियन यूजर्स प्रभावित
वहीं, कई बीजेपी कार्यकर्ता भी पैदल मार्च में शामिल हुए. पैदल मार्च में शामिल लोगों ने मध्य प्रदेश में नागरिकता संशोधन कानून को लागू करने की मांग की. मार्च में लोगों की भीड़ को देखते हुए बड़ी संख्या में पुलिस बल को तैनात किया गया था. जो पूरे रास्ते मार्च के आगे चलता रहा. इस मार्च में लोगों ने हाथों में तिरंगा और CAA समर्थक नारे लिखे पोस्टर ले रखे थे.
यह भी पढ़ें- मध्य प्रदेश के ग्वालियर में सस्ता प्याज बेचना दो युवकों को पड़ा महंगा, पुलिस ने किया गिरफ्तार
बता दें कि एक दिन पहले ही कांग्रेस ने नागरिकता संशोधन कानून के विरोध में मार्च निकाला था. उसके जवाब में CAA के समर्थन में ये बड़ा मार्च निकाला गया. मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री पहले ही सार्वजनिक रूप से ऐलान कर चुके हैं कि राज्य में नागरिकता संशोधन कानून को लागू नहीं किया जाएगा. वहीं, बीजेपी लगातार मुख्यमंत्री कमलनाथ पर संविधान के साथ खिलवाड़ करने का आरोप लगा रही है.
Source : News State
/newsnation/media/agency_attachments/logo-webp.webp)
Follow Us