मध्यप्रदेश: टीकमगढ़ में लड़की के साथ रेप के बाद की हत्या की कोशिश

मध्यप्रदेश के टीकमगढ़ जिले में कथित रूप से एक 15 साल की लड़की के साथ रेप की घटना सामने आई है।

मध्यप्रदेश के टीकमगढ़ जिले में कथित रूप से एक 15 साल की लड़की के साथ रेप की घटना सामने आई है।

author-image
arti arti
एडिट
New Update
मध्यप्रदेश: टीकमगढ़ में लड़की के साथ रेप के बाद की हत्या की कोशिश

मध्यप्रदेश के टीकमगढ़ जिले में कथित रूप से एक 15 साल की लड़की के साथ रेप की घटना सामने आई है।

Advertisment

पुलिस ने बताया कि घटना बुधवार की है, आरोपी लड़की को अगवा कर जिले के सतराई गांव के जगंलों से घिरी जगह में ले गया। जहां उसने लड़की का रेप कर उसके सर पर पत्थर से वार कर उसे जान से मारने की भी कोशिश की।

खड़कपुर के पुलिस अधिकक्षक जितेंद्र वर्मा ने बताया कि 'आरोपी हरीम खुशवाहा (32) ने पीड़िता लड़की को अगवा कर रेप की वारदात को अंजाम दिया। इसके बाद लड़की पर पत्थर से वार कर उसे जान से मारने की भी कोशिश की। लड़की गुरूवार सुबह गंभीर हालत में मिली।'

उन्होंने बताया कि 'पीड़िता लड़की का उसके कुछ रिश्तेदारों के साथ किसी बात पर झगड़ा चल रहा था। इसके बाद गुरूवार शाम लड़की खड़कपुर पुलिश स्टेशन शिकायत दर्ज कराने जा रही थी, तभी आरोपी ने लड़की को बाइक पर लिफ्ट देने की पेशकश की। पर वह उसे पुलिस स्टेशन ले जाने की जगह पास के जंगल ले गया। जहां उसने रेप की घटना को अंजाम दिया।'

और पढ़ें- डोनाल्ड ट्रंप हो सकते हैं गणतंत्र दिवस के मुख्य अतिथि, भारत ने भेजा न्योता

अधिकारियों ने बताया कि 'लड़की के बयान के आधार पर आरोपी हरीम पर आईपीसी और पॉक्सो एक्ट के अंतर्गत केस दर्ज कर दिया है। जिसमें उसके ऊपर नाबालिग लड़की के साथ रेप करने और जान से मारने की कोशिश करने की धाराएं लगाई गई हैं।'

उन्होंने बताया कि 'लड़की का उत्तरप्रदेश के झांसी अस्पताल में इलाज चल रहा है।'

और पढ़ें- शशि थरूर 'हिंदू पाकिस्तान' वाले बयान पर कायम, बीजेपी बोली, राहुल मांगे मांफी, कांग्रेस ने किया किनारा

Source : News Nation Bureau

pocso act madhya-pradesh Tikamgarh 15 yrs girl raped accused harim khuswaha
Advertisment