दीप जलाकर शिवराज सिंह चौहान कार्यकाल के 11 साल पूरे होने का मनायेंगे जश्न

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के 29 नंवबर को शासनकाल के 11 साल के पूरे होने की खुशी में भारतीय जनता पार्टी पूरे प्रदेश में धूमधाम से मनाने की तैयारी में जुटी है।

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के 29 नंवबर को शासनकाल के 11 साल के पूरे होने की खुशी में भारतीय जनता पार्टी पूरे प्रदेश में धूमधाम से मनाने की तैयारी में जुटी है।

author-image
Aditi Singh
एडिट
New Update
दीप जलाकर शिवराज सिंह चौहान कार्यकाल के 11 साल पूरे होने का मनायेंगे जश्न

शिवराज सिंह (गेटी इमेज)

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के 29 नंवबर को राज्य की सत्ता संभाले 11 साल पूरे हो रहे हैं। भारतीय जनता पार्टी इस खुशी को पूरे प्रदेश में धूमधाम से मनाने की तैयारी में जुटी है।

Advertisment

देश की राजनीति में लगातार तीन या उससे ज्यादा बार मुख्यमंत्री पद को संभालने वाले अब तक सिर्फ 13 ही नेता हुए है, जिसमें शिवराज सिंह का नाम भी शामिल है।

भारतीय जनता युवा मोर्चा नगर के प्रमुख चौराहों एवं सार्वजनिक स्थानों पर 'एक दीप-विकास का' प्रज्जवलित कर दीपोत्सव मनाएंगे। वहीं नरेंद्र मोदी की 'मन की बात' से प्रेरित होकर मुख्यमंत्री चौहान भी लोगों से रेडियो चैट शो जरिए बात करेंगे।

 इसे भी पढ़ें: शिवराज सिंह चौहान के कार्यकाल के 11 साल पूरे, जानिये बचपन से अब तक का सफर

मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव एस के मिश्रा के कहा, 'लोगों के साथ जुड़ने का ये एक अनोखा तरीका है और मुख्यमंत्री भी अपनी बात और विचारों को लोगों के साथ सीधे तौर बांट सकते है।'

उन्होंने के कहा, 'आधे घंटे के शिव संवाद को मुख्यमंत्री संबोधित करेंगे जिसमें लोगों के हितों से जुड़े मुद्दों और उनके विचारों पर बात होगी।'

अधिकारियों के अनुसार मध्यप्रदेश में करीब 95 फीसदी जनता एआईआर या अन्य निजी एफएम रेडियो सुनती है। मुख्यमंत्री के संबोधन को निजी रेडियो स्टेशन पर भी सुना जा सकता है।

मंगलवार को दोपहर 1 बजे मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान न्यूज नेशन टीवी पर एक एक्सक्लूसिव प्रोग्राम में लोगों के सवालों का सीधा जवाब देगें।

HIGHLIGHTS

  • 29 नंवबर को शिवराज सिंह चौहान के कार्यकाल के 11 साल पूरे
  • मध्यप्रदेश में इस अवसर पर मनाया जाएगा दीपोत्सव
  • जनता को रेडियो शो शिवसंवाद से करेंगे संबोधित  

Source : News Nation Bureau

madhya-pradesh Shivraj Singh Chouhan madhya pradesh chief minister
      
Advertisment