धर्म परिवर्तन के लिए नागपुर ले जा रहे 11 बच्चों को एमपी पुलिस ने छुड़ाया, दो गिरफ्तार

मध्य प्रदेश पुलिस ने कहा कि उन्होंने 11 आदिवासी बच्चों छुड़ाया है जिन्हें नागपुर ले जाकर ईसाई धर्म में परिवर्तित करने की योजना थी। इस मामले में पुलिस ने 2 लोगों को गिरफ्तार किया है।

मध्य प्रदेश पुलिस ने कहा कि उन्होंने 11 आदिवासी बच्चों छुड़ाया है जिन्हें नागपुर ले जाकर ईसाई धर्म में परिवर्तित करने की योजना थी। इस मामले में पुलिस ने 2 लोगों को गिरफ्तार किया है।

author-image
sankalp thakur
एडिट
New Update
धर्म परिवर्तन के लिए नागपुर ले जा रहे 11  बच्चों को एमपी पुलिस ने छुड़ाया, दो गिरफ्तार

धर्म परिवर्तन के लिए नागपुर ले जा रहे 11 आदिवासी बच्चों को मध्य प्रदेश पुलिस ने छुड़ाया है। इस मामले में पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार किया है। इन बच्चों को ईसाई धर्म में परिवर्तित करने की योजना थी। 

Advertisment

छोटी ग्वालौली पुलिस स्टेशन के प्रभारी संजू कमले ने कहा, 'पुलिस ने 11 नाबालिगों को बचाया है, जिसमें चार लड़कियां है और बाकी लड़के है। इनको सरवेट बस स्टैंड से ले जाते वक्त छुड़ाया गया।'

यह भी पढ़ें: IPL Final 2017: मुंबई इंडियंस की जीत पर सचिन ने कहा, चैम्पियन हमेशा चैम्पियन ही रहता है

संजू कमले ने कहा, 'हमने इस मामले में दो लोगों को गिरफ्तार किया है। इनके नाम हारून डाबर और अलकेश गडवा है। इन्होंने बच्चों को मुफ्त शिक्षा और कई अन्य उपहार देने का वादा किया था। दोनों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है और पुलिस जांच कर रही है।'

यह भी पढ़ें: बीजेपी सांसद परेश रावल का अरुंधति रॉय पर विवादित बयान, जीप से इसे बांधो, ट्विटर पर मचा बवाल

HIGHLIGHTS

  • धर्म परिवर्तन के लिए नागपुर ले जा रहे 11 आदिवासी बच्चों को मध्य प्रदेश पुलिस ने छुड़ाया है
  • इस मामले में पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार किया है। इन बच्चों को ईसाई धर्म में परिवर्तित करने की योजना थी

Source : News Nation Bureau

MP
Advertisment