logo-image

Droupadi Murmu Jharkhand Visit: राष्ट्रपति के झारखंड दौरे का दूसरा दिन, खूंटी में महिला सम्मेलन में करेंगी शिरकत

आज राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के झारखंड दौरे का दूसरा दिन है. आज राष्ट्रपति खूंटी दौरे पर रहेंगी और महिला SHG सम्मेलन में शिरकत करेंगी.

Updated on: 25 May 2023, 09:00 AM

highlights

  • राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के झारखंड दौरे का आज दूसरा दिन
  • आज खूंटी दौरे पर रहेंगी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 
  • महिला SHG सम्मेलन में राष्ट्रपति करेंगी शिरकत
  • राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू सम्मेलन को करेंगी संबोधित

Ranchi:

आज राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के झारखंड दौरे का दूसरा दिन है. आज राष्ट्रपति खूंटी दौरे पर रहेंगी और महिला SHG सम्मेलन में शिरकत करेंगी. इस दौरान राष्ट्रपति मुर्मू सम्मेलन को संबोधित भी करेंगी. बिरसा मुंडा कॉलेज स्टेडियम में महिला SHG सम्मेलन का आयोजन हो रहा है. राष्ट्रपति के दौरे के चलते रांची और खूंटी में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं. चप्पे-चप्पे पर पुलिस बल की तैनाती की गई है. इस आयोजन के चलते सुरक्षा के लिहाज से शहर को 6 जोन में बांटा गया है. सुबह 9.25 बजे राष्ट्रपति खूंटी पहुंचेंगी और कार्यक्रम के बाद दोपहर 12.25 बजे रांची एयरपोर्ट पहुंचेंगी. वहां से उनके राजभवन जाने का कार्यक्रम है.

कई नेता करेंगे कार्यक्रम में शिरकत

झारखंड में इस सम्मेलन का आयोजन जनजातीय कार्य मंत्रालय के नियंत्रण में काम करने वाली संस्था ट्राइफेड ने किया है. जनजातीय कार्य मंत्री अर्जुन मुंडा, राज्यमंत्री रेणुका सिंह सरूता, विश्वेश्वर टुडू और अन्य गणमान्य व्यक्ति इस सम्मेलन में शामिल होंगे.

यह भी पढ़ें : Jharkhand News: साहिबगंज में देश के 'भविष्य' से खिलवाड़, बुनियादी सुविधाओं से महरूम छात्र

नए हाईकोर्ट भवन का किया उद्घाटन

आपको बता दें कि बुधवार को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने हाईकोर्ट के नव निर्मित भवन का उद्घाटन किया था. इस दौरान मंच पर झारखंड के राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन, मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन, केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल, सुप्रीम के मुख्य न्यायाधीश डीवाई चंद्रचूड़, सुप्रीम कोर्ट के जज अनिरुद्ध बोस, झारखंड हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश संजय कुमार मिश्रा मौजूद रहे.

झारखंड HC का नया भवन

बता दें कि हाईकोर्ट का नया भवन 8 एकड़ में बना है. इस ग्रीन बिल्डिंग का दायरा लगभग 10 लाख वर्ग फीट है. इस भवन में चीफ जस्टिस के लिए कार्यालय के साथ ही जजों के बैठने के लिए भी भवन व्यवस्था होगी. इसके अलावा 540 एडवोकेट चैंबर्स का भी इंतजाम रहेगा. भवन में कोर्ट और न्यायाधीशों के लिए अलग कमरे की व्यवस्था भी होगी.