Jharkhand Weather Update Today: पिछले 24 घंटे में झारखंड की राजधानी रांची में मौसम शुष्क और सूखा रहा है. हालांकि कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम दर्जे की बारिश देखी गई है. लोहरदगा में 4.5 मिमी की वर्षा दर्ज की गई है, जबकि डाल्टनगंज में उच्चतम तापमान 36.8 डिग्री और रांची में न्यूनतम तापमान 18 डिग्री दर्ज किया गया. वहीं आपको बता दें कि मौसम वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने बताया कि बंगाल की खाड़ी में एंटी साइक्लोनिक डिप्रेशन की वजह से आज भी राज्य के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश की संभावना है. इसके अलावा, वज्रपात की संभावना को देखते हुए लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है और इसी कारण येल्लो अलर्ट भी जारी किया गया है.
इन जिलों में होगी आज बारिश
इसके साथ ही आपको बता दें कि झारखंड में आज कुछ जिलों में हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश की संभावना है. गुमला, खूंटी, सिमडेगा, पश्चिमी सिंहभूम, चतरा, हजारीबाग, रामगढ़, रांची, बोकारो, पलामू, लातेहार, लोहरदगा, गढ़वा, सरायकेला खरसावां, और पूर्वी सिंहभूम में बारिश की संभावना है. इन जिलों में वज्रपात की भी आशंका है और तेज हवा की रफ्तार 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे हो सकती है.
न्यूनतम तापमान का अनुमान
वहीं आपको बता दें कि आज के संभावित अधिकतम तापमान की बात करें, तो देवघर, धनबाद, दुमका, गिरिडीह, गोड्डा, जामताड़ा, पाकुड़, और साहिबगंज में अधिकतम तापमान 36 डिग्री तक पहुंच सकता है. न्यूनतम तापमान इन जिलों में 21 डिग्री तक हो सकता है. साथ ही कोडरमा, चतरा, गढ़वा, लातेहार, और लोहरदगा में अधिकतम तापमान 37 डिग्री तक हो सकता है, जबकि न्यूनतम तापमान 22 डिग्री तक जा सकता है.
इसके अलावा आपको बता दें कि बोकारो, रामगढ़, हजारीबाग, रांची, खूंटी, और गुमला में अधिकतम तापमान 38 डिग्री तक पहुंच सकता है, जबकि न्यूनतम तापमान 20 डिग्री तक हो सकता है. पश्चिमी और पूर्वी सिंहभूम, सरायकेला खरसावां, और सिमडेगा में भी अधिकतम तापमान 37 डिग्री तक जा सकता है और न्यूनतम तापमान 22 डिग्री तक हो सकता है.
HIGHLIGHTS
- झारखंड में मौसम ने ली करवट
- आज तेज हवा के साथ होगी बारिश
- मौसम विभाग ने किया सावधान
Source : News State Bihar Jharkhand