देवघर पहुंची वसुंधरा राजे, झारखंड चुनाव से पहले BJP ने झोंकी ताकत

मोदी पार्ट 2 के 5 वर्ष का कार्यकाल पूरा होने में कुछ समय बच हुआ है. भारतीय जनता पार्टी चुनाव के एक्शन मोड में दिख रही है. इसलिए भारतीय जनता पार्टी सबसे सुरक्षित स्टेट झारखंड के 14 लोकसभा सीटों पर अपनी नजर गड़ाए हुए हैं.

मोदी पार्ट 2 के 5 वर्ष का कार्यकाल पूरा होने में कुछ समय बच हुआ है. भारतीय जनता पार्टी चुनाव के एक्शन मोड में दिख रही है. इसलिए भारतीय जनता पार्टी सबसे सुरक्षित स्टेट झारखंड के 14 लोकसभा सीटों पर अपनी नजर गड़ाए हुए हैं.

author-image
Vineeta Kumari
New Update
vasundhara raje

देवघर पहुंची वसुंधरा राजे( Photo Credit : फाइल फोटो)

मोदी पार्ट 2 के 5 वर्ष का कार्यकाल पूरा होने में कुछ समय बच हुआ है. भारतीय जनता पार्टी चुनाव के एक्शन मोड में दिख रही है. इसलिए भारतीय जनता पार्टी सबसे सुरक्षित स्टेट झारखंड के 14 लोकसभा सीटों पर अपनी नजर गड़ाए हुए हैं. मोदी सरकार 9 वर्ष के स्वर्णिम सफर को 30 मई से 30 जून तक भारतीय जनता पार्टी आजादी के अमृत महोत्सव के रूप में मना रहे हैं. आजादी के अमृत महोत्सव और 9 वर्षों के स्वर्णिम सफर को लेकर झारखंड में देश के बड़े भाजपा नेता के चेहरे और केंद्रीय मंत्री राज्य मंत्री का आवागमन निरंतर जारी है. इससे साफ स्पष्ट होता है कि मिशन 2024 लोकसभा चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष गृहमंत्री और प्रधानमंत्री, केंद्रीय मंत्री, पूर्व मुख्यमंत्री, राज्य मंत्री सभी को टास्क दिए हुए हैं, जिसे विभिन्न राज्यों में जाकर पूरा करना है. 

Advertisment

यह भी पढ़ें- शादीशुदा महिला का एक साथ दो शख्स पर आया दिल, फिर कर दी गई हत्या

देवघर दौरे पर पहुंची वसुंधरा राजे 

मंगलवार को राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री और भारतीय जनता पार्टी की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष वसुंधरा राजे सिंधिया झारखंड के देवघर जिला पहुंची हैं, जबकि 1 दिन पूर्व केंद्रीय रेल राज्य मंत्री पाकुड़ का दौरा किया है. भारतीय जनता पार्टी के वरीय नेता और विधायक सीपी सिंह कहते हैं कि मिशन 2024 में सभी 14 लोकसभा सीटों पर भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार विजय हासिल करेंगे. 9 वर्षों के स्वर्णिम सफर के मोदी कार्यकाल का झारखंड की जनता ने जमकर लुफ्त उठाया है. 

झारखंड चुनाव से पहले भाजपा ने झोंकी ताकत

केंद्र सरकार के दिए हुए योजना से आज आम जनमानस लाभान्वित हुआ है और मोदी सरकार की सराहना चारों ओर कर रही है. इसलिए लोकसभा चुनाव में भाजपा को छोड़कर अन्य पार्टियों का कोई अस्तित्व ही झारखंड में बचाना संभव नहीं होगा. विपक्षी पार्टी कांग्रेस के झारखंड प्रदेश के प्रवक्ता राकेश सिन्हा ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी और केंद्र सरकार के मोदी पार्ट 2 पार्ट वन के सारे विकास योजना हवा हवाई है. झारखंड ही नहीं पूरे देश की जनता जान गई है कि भारतीय जनता पार्टी और मोदी सरकार केवल लूट हंसो और अमीरों की सरकार है. पूंजी-पतियों की सरकार है. इसलिए झारखंड की जनता मिशन 2024 को विफल करेगी और बैरंग वापस लौटने पर मजबूर कर देगी.

HIGHLIGHTS

  • देवघर दौरे पर पहुंची वसुंधरा राजे 
  • चुनाव से पहले भाजपा ने झोंकी ताकत
  • झारखंड में पक्ष विपक्ष आमने-सामने

Source : News State Bihar Jharkhand

jharkhand politics jharkhand latest news vasundhara raje Deoghar news Rajasthan former CM Vasundhara Raje
      
Advertisment