logo-image

ओडिशा के राज्यपाल बनाए गए रघुवर दास, राष्ट्रपति भवन की ओर से जारी किया गया आदेश

झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास को ओडिशा का राज्यपाल बनाया गया है. राष्ट्रपति भवन की ओर से जारी आदेश के मुताबिक, झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रघुबर दास को राज्यपाल पद पर नियुक्त किया गया है.

Updated on: 19 Oct 2023, 10:09 AM

highlights

  • राष्ट्रपति भवन की ओर से जारी किया गया आदेश
  • अभी BJP के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष हैं रघुवर दास
  • 2014 से 2019 तक झारखंड के सीएम थे रघुवर दास

Ranchi:

झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास को ओडिशा का राज्यपाल बनाया गया है. राष्ट्रपति भवन की ओर से जारी आदेश के मुताबिक, झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रघुबर दास को राज्यपाल पद पर नियुक्त किया गया है. ये नियुक्तियां संबंधित कार्यालयों का कार्यभार संभालने की तारीख से प्रभावी होंगी. रघुवर दास फिलहाल में BJP के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष हैं. वे 2014 से 2019 तक झारखंड के मुख्यमंत्री थे. इससे पहले 2009-10 में रघुवर दास झारखंड के उप मुख्यमंत्री और संसदीय कार्य मंत्री के पद पर रहे थे. ओडिशा के राज्‍यपाल बनाए जाने पर रघुवर दास ने भगवान जगन्‍नाथ के नाम का जयकारा लगाया. उन्‍होंने कहा, अब तक जो जिम्‍मेदारी म‍िली है, उसे अच्‍छी तरह से निभाया है. आगे भी निभाऊंगा. संगठन का आदेश शिरोधार्य.

रघुवर दास को जानिए

  • झारखंड के पूर्व सीएम हैं रघुवर दास
  • झारखंड के छठे सीएम बने थे रघुवर दास
  • रघुवर दास साल 2014 से 2019 तक थे सीएम
  • BJP के उपाध्यक्ष भी रहे हैं रघुवर दास
  • जमशेदपुर में 3 मई 1955 को हुआ था जन्म
  • ओबीसी परिवार से आते हैं रघुवर दास
  • छात्र संघर्ष समिति में संयोजक की भूमिका निभाई
  • संपूर्ण क्रांति आंदोलन के दौरान जेल भी गए थे रघुवर दास
  • साल 1977 में  ग्रहण की जनता पार्टी की सदस्यता 
  • 1980 में BJP की स्थापना के साथ सक्रिय राजनीति की शुरुआत

यह भी पढ़ें- रांची में पीएम विश्वकर्म योजना के प्रशिक्षण शिविर का आयोजन, बीजेपी ने बनाई खास रणनीति

रघुवर दास कब-कब बने मंत्री और सीएम?

1- 15 नवंबर, 2000 से मार्च 2003 तक श्रम और नियोजन मंत्री, झारखंड

2- मार्च 2003 से 14 जुलाई 2004 तक भवन निर्माण मंत्री, झारखंड

3- 12 मार्च, 2005 से 14 सितंबर, 2006 तक वित्त वाणिज्य और नगर विकास मंत्री, झारखंड

4- 30 दिसंबर, 2009 से 30 मई, 2010 तक उप मुख्यमंत्री और संसदीय कार्य मंत्री, झारखंड

5- 28 दिसंबर, 2014 से 28 दिसंबर 2019 तक मुख्यमंत्री, झारखंड