/newsnation/media/post_attachments/images/2023/06/27/ranchi-patna-vande-bharat-10.jpg)
बिहार-झारखंड को भी वंदे भारत एक्सप्रेस की सौगात मिली.( Photo Credit : News State Bihar Jharakhand)
आज देश को एक साथ 5 वंदे भारत ट्रेनों की सौगात मिली है. भोपाल के कमलापति रेलवे स्टेशन से पीएम मोदी सुबह 11 बजे एक साथ पांच वंदे भारत ट्रेनों को हरी झंडी दिखाई. बिहार-झारखंड को भी वंदे भारत एक्सप्रेस की सौगात मिली. कल से पटना से रांची और रांची से पटना के बीच वंदे भारत एक्सप्रेस दौड़ेगी. पटना से रांची के लिए सुबह 7 बजे ट्रेन चलेगी और दोपहर 1 बजे पहुंचेगी रांची. वहीं, रांची से ये ट्रेन शाम 4:15 बजे चलेगी.
स्कूलों के बच्चों को फ्री में सफर
पीएम मोदी ने हरी झंडी दिखाकर रांची से पटना लिए वंदे भारत को रवाना किया. रेलवे स्टेशन पर उद्घाटन कार्यक्रम को लेकर तैयारियां की गयी थीं. सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे. पहले दिन विभिन्न स्कूलों के बच्चों को भी वंदे भारत ट्रेन में फ्री में सफर करने का मौका मिल रहा है. स्कूली बच्चों में काफी उत्साह देखने को मिल रहा है. आम नागरिक कल से वंदे भारत एक्सप्रेस का सफर कर सकेंगे. बरकाकाना रेलवे स्टेशन पर गाजे बाजे के साथ ट्रेन का स्वागत का इंतजाम किया गया.
Petrol Diesel Rate: देश में कैसे तय होते हैं पेट्रोल-डीजल के भाव? जानें तेल के रेट का पूरा गणित
यहां-यहां से गुजरेगी ट्रेन
पटना
गया
कोडरमा
हजारीबाग
बरकाकाना
बीआईटी मेसरा
रांची
पटना से रांची वंदे भारत का टाइम टेबल
जगह टाइम
पटना सुबह 7 बजे
गया सुबह 8:35 बजे
कोडरमा सुबह 9:37 बजे
हजारीबाग सुबह 10:35 बजे
बरकाकाना सुबह 11:40 बजे
बीआईटी मेसरा दोपहर 12:22 बजे
रांची दोपहर 1:00 बजे
रांची से पटना वंदे भारत का टाइम टेबल
जगह टाइम
रांची शाम 4:15 बजे
बीआईटी मेसरा शाम 4.37 बजे
बरकाकाना शाम 5:35 बजे
हजारीबाग शाम 6:32 बजे
कोडरमा शाम 7:25 बजे
गया रात 8:55 बजे
पटना रात 10:05 बजे
वंदे भारत ट्रेन की खासियत.
- ऑटोमेटिक स्लाइट डोर हैं.
- ऑटोमेटिक फुट रेस्ट भी है.
- हर सीट के नीचे है चार्जिंग प्वाइंट्स.
- पैसेंजर्स के एंटरटेनमेंट का रखा गया ध्यान.
- ट्रेन में 32 इंच की है टीवी स्क्रीन.
- फायर सेंसर, GPS और कैमरे भी लगाए गए.
- 'कवच' नाम का लगा है सेफ्टी फीचर.
- किसी दूसरे ट्रेन की टक्कर से बचाता है 'कवच'.
- सीट हैंडल्स पर ब्रेल लिपि में लिखा है सीट नंबर.
- एक्जीक्यूटिव क्लास कोच के चेयर को कर सकते हैं रोटेट.
- 180 डिग्री पर रोटेट कर सकते हैं चेयर.
HIGHLIGHTS
- पटना-रांची वंदे भारत को पीएम मोदी ने दिखाई हरी झंडी
- कल से नियमित रूप से दौड़ेगी वंदे भारत एक्सप्रेस
Source : News State Bihar Jharkhand