New Update
/newsnation/media/post_attachments/images/2023/08/23/chandrayaan-3-news-62.jpg)
फाइल फोटो( Photo Credit : फाइल फोटो)
0
By clicking the button, I accept the Terms of Use of the service and its Privacy Policy, as well as consent to the processing of personal data.
Don’t have an account? Signup
फाइल फोटो( Photo Credit : फाइल फोटो)
अंतरिक्ष की दुनिया में भारत इतिहास रचने से महज एक कदम दूर है. देश और दुनिया में भारत के वैज्ञानिकों की कामयाबी के लिए प्रार्थना हो रही है. भारत की इस महाविजय के लिए 140 करोड़ लोगों के हाथ इबादत के लिए उठ गए हैं. भारत का मून मिशन यानी चंद्रयान-3 का लैंडर आज शाम 6:04 बजे चंद्रमा पर लैंड करेगा. जिसको लेकर देशभर में चंद्रयान-3 को लेकर प्रार्थनाओं दौर जारी है. इसी कड़ी में BJP प्रदेश समिति सदस्य संजय कुमार जयसवाल ने कार्यकर्ताओं के साथ चंद्रयान-3 को दक्षिणी ध्रुव पर सही तरीके से उतरने के लिए मंगल कामना की. संजय जायसवाल के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने रांची के पहाड़ी मंदिर में पूजा-अर्चना की. इस दौरान पहाड़ी मंदिर शिवलिंग पर जल चढ़ाया गया और आरती की गई. इसके साथ ही कार्यकर्ताओं ने भोले बाबा से विक्रम लैंडर के सुरक्षित तरीके से चांद पर उतरने की प्रार्थना की.
रांची में हनुमान चालीसा का पाठ
मिशन चंद्रयान 3 की चर्चा सिर्फ देश ही नहीं विदेश में हो रही है. ब्रिटेन से लेकर अमेरिका तक में चंद्रयान के लिए शुभकामनाओं की गूंज तेज हो रही है. रांची के सिंह मोड़ रोड नंबर-4 पर चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग को लेकर शिव गनीनाथ मंदिर में लोग हनुमान चालीसा के पाठ के साथ-साथ भजन कीर्तन करते नजर आए. लोगों ने कहा कि भारत विश्व गुरु बनने की राह पर है. ये क्षण भारतीयों के लिए गर्व का पल है. ये भजन कीर्तन तब तक चलेगा जब तक कि चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग ना हो जाए.
पटना में हवन पूजा
ISRO का महत्वाकांक्षी तीसरा चंद्र मिशन चंद्रयान-3 शाम को चंद्रमा के दक्षिण ध्रुव की सतह पर उतरने वाला है. जिसको लेकर बिहार BJP के अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने मिशन चन्द्रयान को लेकर खुशी जताई है. सम्राट चौधरी ने कहा कि PM मोदी के नेतृत्व में देश का नाम अब पूरी दुनिया में रोशन हुआ है. देश के वैज्ञानिक चन्द्रयान की सफल लैंडिंग के लिए लगे हुए. मेरी पूरी शुभकामना है. पटना में हवन और आरती की जा रही है. पटना के वेद विद्यालय में भाजपा नेता कृष्णा कल्लू के द्वारा हवन किया गया. उन्होंने कहा कि भारत विश्व गुरु बनेगा. हमे विश्वास है कि चंद्रयान की सफल लैंडिंग होगी. हम लोग लगातार हवन और पूजा करेंगे. जब तक सफल लैंडिंग न हो जाए. पटना के अलग-अलग जगह पर लोगों के द्वारा तैयारी की गई है. वहीं, चंद्रयान की लैंडिंग को लेकर उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने इसरो को धन्यवाद दिया है. तेजस्वी ने एक बार सफल लैंडिंग हो जाए तो काफी बेहतर रहेगा.
HIGHLIGHTS
Source : News State Bihar Jharkhand