/newsnation/media/post_attachments/images/2020/01/23/sonia-gandhi-93.jpg)
कांग्रेस के अंतरिम सोनिया गांधी( Photo Credit : न्यूज स्टेट)
झारखंड विकास मोर्चा (झाविमो) के दो बागी विधायकों बंधु तिर्की और प्रदीप यादव ने बृहस्पतिवार को कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी से मुलाकात की. सूत्रों का कहना है कि जल्द ही ये दोनों विधायक कांग्रेस में शामिल हो सकते हैं. इन दोनों विधायकों की सोनिया एवं राहुल गांधी से मुलाकात के दौरान कांग्रेस के झारखंड प्रभारी आरपीएन सिंह भी मौजूद थे.
पिछले दिनों झाविमो ने पार्टी विरोधी गतिविधियों के आरोप में तिर्की को निष्कासित कर दिया. इसके बाद यादव खुलकर उनके समर्थन में आ गए. खबरों के मुताबिक, ये दोनों विधायक झाविमो का भाजपा में विलय करने के प्रस्ताव का विरोध कर रहे थे. हालिया झारखंड विधानसभा के चुनाव में झाविमो को तीन सीटें मिलीं थीं.
बता दें कि झारखंड (Jharkhand) में हेमंत सोरेन मंत्रिमंडल का शुक्रवार को विस्तार किया जाएगा और इसमें आठ नए मंत्रियों को राजभवन में दोपहर एक बजे आयोजित शपथग्रहण समारोह में शपथ दिलाई जाएगी. झारखंड राजभवन के उच्च पदस्थ सूत्रों ने बताया कि आज सुबह मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन (Hemant Soren) ने राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू से भेंट कर उनसे अपने मंत्रिमंडल के विस्तार के लिए समय मांगा. राजभवन के सूत्रों ने बताया कि राज्यपाल ने कल दोपहर एक बजे नये मंत्रियों के शपथ ग्रहण का समय निर्धारित किया है.
शपथ ग्रहण का कार्यक्रम राजभवन के बिरसा मंडप में आयोजित होगा. उन्होंने बताया कि शुक्रवार को कुल आठ नए मंत्री शपथ लेंगे जिन्हें मिलाकर राज्य मंत्रिमंडल में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को मिलाकर कुल बारह मंत्री हो जाएंगे, जो संविधान के अनुसार झारखंड में मंत्रियों की अधिकतम संभव संख्या है, क्योंकि यहां कुल 82 विधायकों की विधानसभा है.
Source : Bhasha
/newsnation/media/agency_attachments/logo-webp.webp)
Follow Us