Jharkhand Poll: पहले चरण की 13 सीटों में से इन 5 सीटों पर दिलचस्प होगा मुकाबला
Jharkhand Poll: झारखंड विधानसभा चुनाव में पहले चरण की 13 सीटों पर 30 नवंबर को मतदान होने जा रहा है. अब इस चरण में कुल 189 उम्मीदवार चुनाव मैदान में रह गए हैं.
रांची:
Jharkhand Poll: झारखंड विधानसभा चुनाव में पहले चरण की 13 सीटों पर 30 नवंबर को मतदान होने जा रहा है. अब इस चरण में कुल 189 उम्मीदवार चुनाव मैदान में रह गए हैं. नामांकन वापसी के अंतिम दिन कुल 17 उम्मीदवारों ने अपने नामांकन पत्र वापस ले लिए. चुनाव आयोग के मुताबिक, गुमला सीट से 1, लोहरदगा सीट से 2, मनिका सीट से 2, पांकी सीट से 1, विश्रामपुर सीट से 4, हुसैनाबाद सीट से 4, गढ़वा सीट से 2 और भवनाथपुर सीट से 1 अभ्यर्थी ने नामांकन पत्र वापस लिया. इन 13 सीटों के लिए 228 उम्मीदवारों ने नामांकन पत्र दाखिल किया था. इसमें 22 अभ्यर्थियों के नामांकन पत्र जांच के दौरान अवैध पाए गए थे.
यह भी पढ़ेंः Jharkhand Poll: सीट बंटवारे पर क्यों झुकने को तैयार नहीं भारतीय जनता पार्टी?
पहले चरण में जिन सीटों पर चुनाव होगा, उनमें लोहरदागा, भवनाथपुर, चतरा, पांकी, डाल्टनगंज, गुमला, हुसैनाबाद, गढ़वा, बिष्णूपुर, मनिका, लातेहार, बिश्रामपुर और छतरपुर सीट शामिल हैं. इन 13 सीटों में से 5 सीटों पर दिलचस्प मुकाबला होने वाला है.
लोहरदगाः इस सीट पर मुख्य मुकाबला भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस पार्टी के बीच है. बीजेपी ने यहां से कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सुखदेव भगत को अपना उम्मीदवार बनाया है. जबकि कांग्रेस ने मौजूदा प्रदेश अध्यक्ष रामेश्वर उरांव पर अपना दांव लगाया है. जबकि झाविमो ने पवन तिग्गा, आजसू पार्टी ने नीरू शांति और बीजेपी की सहयोगी पार्टी जदयू ने दीपक उरांव को टिकट दिया है.
वर्ष | जीत | पार्टी |
2014 | कमल किशोर भगत | आजसू |
2009 | कमल किशोर भगत | आजसू |
2005 | सुखदेव भगत | कांग्रेस |
भवनाथपुरः इस सीट पर भी बीजेपी और कांग्रेस के बीच टक्कर है. बीजेपी ने भानू प्रताप शाही को टिकट दिया है और कांग्रेस ने के.पी. यादव को मैदान में उतारा है. वहीं झाविमो ने रेखा चौबे और जदयू ने शंकुतला जायसवाल को अपना उम्मीदवार घोषित किया है.
वर्ष | जीत | पार्टी |
2014 | भानु प्रताप शाही | नवजवान संघर्ष मोर्चा |
2009 | अनंत प्रताप देव | कांग्रेस |
2005 | भानु प्रताप साही |
एआईएफबी |
चतराः इस सीट पर कभी राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के विधायक रहे जनार्दन पासवान अब राजद के ही खिलाफ चुनावी मैदान में है. जनार्दन पासवान को बीजेपी ने अपना उम्मीदवार बनाया है. जबकि राजद के टिकट पर सत्यानंद भोक्ता ताल ठोक रहे हैं.
वर्ष | जीत | पार्टी |
2014 | जेपी सिंह भोगता | भाजपा |
2009 | जनार्दन पासवान | राजद |
2005 | सत्यानंद भोक्ता | भाजपा |
पांकीः यहां पर भी कांग्रेस और बीजेपी के बीच मुख्य मुकाबला है. बीजेपी ने शशिभूषण महतो और कांग्रेस ने देवेंद्र सिंह बिट्टू को अपना उम्मीदवार घोषित किया है. हालांकि इस सीट पर बीजेपी की दो सहयोगी पार्टियां लोजपा और जदयू भी अपने उम्मीदवार उतार चुकी हैं. सबसे दिलचस्प बात यह है कि अभी तक इस सीट से बिदेश सिंह की चुनकर आए हैं.
वर्ष | जीत | पार्टी |
2014 | बिदेश सिंह | कांग्रेस |
2009 | बिदेश सिंह | निर्दलीय |
2005 | बिदेश सिंह | राजद |
बिश्रामपुरः इस सीट पर कांग्रेस ने पूर्व मंत्री चंद्रशेखर दूबे को चुनावी मैदान में उतारा है तो वहीं बीजेपी ने मौजूदा विधायक और मंत्री रामचंद्र चन्द्रवंशी पर दांव लगाया है. यहां से रामचंद्र दो बार विधायक रह चुके हैं. जबकि चंद्रशेखर दूबे एक बार चुनकर आए हैं. इस बार के चुनाव में यहां बीजेपी की सहयोगी पार्टी लोजपा ने शशिरंजन धर दूबे और जदयू ने ब्रह्मदेव प्रसाद को टिकट दिया है.
वर्ष | जीत | पार्टी |
2014 | रामचंद्र चन्द्रवंशी | भाजपा |
2009 | चंद्रशेखर दुबे | कांग्रेस |
2005 | रामचंद्र चंद्रवंशी | राजद |
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
धर्म-कर्म
-
Hanuman Jayanti 2024: दिल्ली के प्राचीन हनुमान मंदिर में आज लगी है जबरदस्त भीड़, जानें इसका इतिहास
-
Jyotish Upay: आधी रात में भूत-प्रेत के डर से बचने के लिए मंत्र और उपाय
-
Hanuman Jayanti 2024 Wishes: आज हनुमान जयंती की पूजा के ये हैं 3 शुभ मुहूर्त, इन शुभ संदेशों के साथ करें सबको विश
-
Maa Laxmi Upay: देवी लक्ष्मी की चैत्र पूर्णिमा की रात करें ये उपाय, पाएं धन-वैभव और समृद्धि