झारखंड के खिलाड़ियों के लिए बड़ी खुशखबरी: 'पे एंड प्ले स्कीम' से निखारें अपना स्कील्स

झारखंड सरकार की 'पे एंड प्ले स्कीम' के तहत राज्य के खिलाड़ियों को रांची के मेगा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में ट्रेनिंग लेने का मौका मिल रहा है. इसमें एथलेटिक्स, बैडमिंटन और कुश्ती समेत 11 खेलों की सुविधा शामिल है. स्कूली बच्चों और नेशनल लेवल के खिलाड़ियों के लिए खास छूट भी दी गई है.

झारखंड सरकार की 'पे एंड प्ले स्कीम' के तहत राज्य के खिलाड़ियों को रांची के मेगा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में ट्रेनिंग लेने का मौका मिल रहा है. इसमें एथलेटिक्स, बैडमिंटन और कुश्ती समेत 11 खेलों की सुविधा शामिल है. स्कूली बच्चों और नेशनल लेवल के खिलाड़ियों के लिए खास छूट भी दी गई है.

author-image
Ravi Prashant
New Update
jharkhand schemes (2)

झारखंड स्कीम Photograph: (META AI)

झारखंड के उभरते हुए खिलाड़ियों के लिए अपनी प्रतिभा दिखाने और उसे निखारने का एक शानदार अवसर आया है. राज्य के खेलकूद एवं युवा कार्य विभाग ने 'पे एंड प्ले स्कीम' (Pay & Play Scheme) के जरिए खिलाड़ियों को अंतरराष्ट्रीय स्तर की सुविधाओं से जोड़ने की पहल की है. अब खिलाड़ी रांची के हॉटवार स्थित मशहूर मेगा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में पेशेवर तरीके से प्रैक्टिस कर पाएंगे.

Advertisment

इन 11 खेलों की मिलेगी ट्रेनिंग

इस स्कीम के तहत कुल 11 खेलों को शामिल किया गया है, ताकि हर क्षेत्र के खिलाड़ी को मौका मिल सके. 

  • एथलेटिक्स 
  • बैडमिंटन
  • लॉन टेनिस
  • टेबल टेनिस
  • शूटिंग
  • जिम्नास्टिक
  • बास्केटबॉल
  • ताइक्वांडो
  • वॉलीबॉल 
  • कुश्ती
  • तैराकी (Swimming)

किसे मिलेगी फ्री एंट्री?

सरकार ने कुछ खास वर्गों के लिए इस स्कीम को बिल्कुल फ्री रखा है.  कक्षा 10वीं तक के छात्र अगर अपने स्कूल प्रिंसिपल की सिफारिश (लेटर) लेकर आते हैं, तो उनका रजिस्ट्रेशन और मेंबरशिप फ्री होगी. राष्ट्रीय या अंतरराष्ट्रीय स्तर पर खेल चुके या मेडल जीतने वाले खिलाड़ियों से कोई फीस नहीं ली जाएगी. एथलेटिक्स के खिलाड़ियों को 15 दिनों के लिए फ्री एक्सेस मिलेगा (यह सुविधा एक बार के लिए है).

ज़रूरी शर्तें (Eligibility)

  • आवेदक झारखंड का रहने वाला होना चाहिए
  • खिलाड़ी को राज्य स्तर के खेलों में सक्रिय होना चाहिए
  • अन्य खिलाड़ियों को तय की गई रजिस्ट्रेशन फीस (50 रुपये) और मेंबरशिप फीस देनी होगी

आवेदन कैसे करें?

  • यह प्रक्रिया ऑफलाइन है, जिसे आप इन स्टेप्स में पूरा कर सकते हैं:
  • विभाग की वेबसाइट से आवेदन फॉर्म डाउनलोड करें
  • फॉर्म में अपनी सही जानकारी भरें और फोटो व ज़रूरी कागज़ात लगाएं
  • भरे हुए फॉर्म को 'झारखंड स्टेट स्पोर्ट्स प्रमोशन सोसाइटी' के ऑफिस में जमा करें
  • रजिस्ट्रेशन फीस और मेंबरशिप फीस (यदि लागू हो) जमा करे

ज़रूरी कागज़ात (Documents)

  • दो पासपोर्ट साइज फोटो
  •  पहचान पत्र (ID Proof)
  • जन्म प्रमाण पत्र (Birth Certificate)
  • फिटनेस सर्टिफिकेट (यह बताने के लिए कि आपको कोई संक्रामक बीमारी नहीं है)
  • फीस के लिए डिमांड ड्राफ्ट

ध्यान दें: इस स्कीम का मकसद खिलाड़ियों को प्रोफेशनल कोच की देखरेख में तैयार करना है ताकि वे भविष्य में राज्य और देश का नाम रोशन कर सकें.

Advertisment