Jharkhand News: झारखंड पुलिस अब AI तकनीक से होगी मजबूत, बनेगी विशेष टास्क फोर्स

Jharkhand News: केंद्र सरकार की पहल पर झारखंड पुलिस को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस तकनीक से लैस किया जाएगा. एआई टास्क फोर्स बनेगी और पुलिस बल को आधुनिक डिजिटल अपराधों से निपटने के लिए बड़े स्तर पर प्रशिक्षण दिया जाएगा.

Jharkhand News: केंद्र सरकार की पहल पर झारखंड पुलिस को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस तकनीक से लैस किया जाएगा. एआई टास्क फोर्स बनेगी और पुलिस बल को आधुनिक डिजिटल अपराधों से निपटने के लिए बड़े स्तर पर प्रशिक्षण दिया जाएगा.

author-image
Deepak Kumar
New Update
Jharkhand-police

Photograph: (Jharkhand Police (X))

Jharkhand News: झारखंड पुलिस को अब आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) तकनीक से लैस करने की तैयारी शुरू हो गई है. आधुनिक और डिजिटल अपराधों से प्रभावी ढंग से निपटने के लिए केंद्र सरकार ने यह अहम पहल की है. इस संबंध में केंद्रीय गृह मंत्रालय ने राज्य के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) को पत्र भेजा है, जिसमें एआई आधारित पुलिसिंग व्यवस्था लागू करने पर जोर दिया गया है.

Advertisment

70% पुलिस बल को दिया जाएगा एआई प्रशिक्षण

केंद्रीय गृह मंत्रालय के अधीन काम करने वाली संस्था ब्यूरो ऑफ पुलिस रिसर्च एंड डेवलपमेंट (बीपीआरएंडडी) ने एआई टास्क फोर्स बनाने को लेकर एक विस्तृत एडवाइजरी तैयार की है. यह एडवाइजरी झारखंड समेत सभी राज्यों को भेजी गई है. इसके तहत राज्य पुलिस बल के लगभग 70 प्रतिशत जवानों को एआई और डिजिटल तकनीक से जुड़ा प्रशिक्षण देने का लक्ष्य रखा गया है.

विशेष एआई टास्क फोर्स का होगा गठन

नई व्यवस्था के तहत झारखंड पुलिस में एक विशेष एआई टास्क फोर्स का गठन किया जाएगा. इस टास्क फोर्स का नेतृत्व एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी करेंगे. यह टीम अपराधों के त्वरित विश्लेषण, साइबर अपराध की जांच, यातायात प्रबंधन, कानून-व्यवस्था की निगरानी और बेहतर पुलिसिंग में तकनीक के उपयोग को बढ़ावा देगी. इससे अपराध की जांच तेज और अधिक सटीक होने की उम्मीद है.

हाल ही में रायपुर में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की अध्यक्षता में हुई एक बैठक में भी झारखंड पुलिस को तकनीकी रूप से मजबूत बनाने और एआई टास्क फोर्स के गठन पर चर्चा हुई थी. खासकर माओवाद प्रभावित क्षेत्रों में तकनीक आधारित निगरानी और सुरक्षा व्यवस्था पर जोर दिया गया.

बीपीआरएंडडी ने जारी किए ये निर्देश

बीपीआरएंडडी ने राज्यों को यह भी निर्देश दिया है कि पुलिसकर्मियों की डिजिटल साक्षरता बढ़ाने के लिए इंटीग्रेटेड गवर्नमेंट ऑनलाइन ट्रेनिंग पोर्टल का अधिक से अधिक उपयोग किया जाए. इस पोर्टल पर एआई से जुड़े कोर्स कराए जाएंगे, ताकि पुलिस बल के निचले स्तर तक तकनीकी दक्षता विकसित की जा सके. कुल मिलाकर, एआई तकनीक के इस्तेमाल से झारखंड पुलिस की कार्यक्षमता, जांच की रफ्तार और अपराध नियंत्रण की क्षमता में बड़ा सुधार आने की उम्मीद है.

यह भी पढ़ें- अब सिर्फ खनिज नहीं, ग्रीन स्टील का हब बनेगा झारखण्ड! 1.27 लाख करोड़ के प्रस्ताव

jharkhand-police Jharkhand News
Advertisment