Jharkhand land scam case: सेना जमीन घोटाला मामले में ED का एक्शन, आज इन लोगों से होगी पूछताछ

सेना जमीन घोटाला मामले में ED का एक्शन लगातार जारी है. आज ED प्रमोद प्रसाद, प्रेरणा सोनी और हरिशंकर परशुरामपुरिया से ED पूछताछ करेगी.

सेना जमीन घोटाला मामले में ED का एक्शन लगातार जारी है. आज ED प्रमोद प्रसाद, प्रेरणा सोनी और हरिशंकर परशुरामपुरिया से ED पूछताछ करेगी.

author-image
Jatin Madan
एडिट
New Update
ed office file pic

फाइल फोटो( Photo Credit : फाइल फोटो)

Jharkhand land scam case: सेना जमीन घोटाला मामले में ED का एक्शन लगातार जारी है. आज ED प्रमोद प्रसाद, प्रेरणा सोनी और हरिशंकर परशुरामपुरिया से ED पूछताछ करेगी. सभी से सेना जमीन घोटाले से जुड़े सवाल पूछे जाएंगे. आपको बता दें कि प्रमोद प्रसाद, प्रेरणा और हरिशंकर परशुरामपुरिया को ED ने नोटिस भेजा था. वहीं, आज 5वें दिन भी छवि रंजन से पूछताछ होगी. माना जा रहा है कि कई बड़े खुलासे हो सकते हैं. कल छवि रंजन की ED रिमांड खत्म होगी. वहीं, इस मामले में ED सेना के कब्जे वाली जमीन के मालिक जयंत कर्नाड से ईडी पूछताछ कर रही है. उनसे ईडी जमीन घोटाले से जुड़े सवाल पूछ रही है.

13 लोगों को समन 

Advertisment

ईडी की जांच में जानकारी सामने आई है कि सेना की कब्जे वाली जमीन के फर्जी कागजात बनाकर प्रदीप बागची ने कब्जे में लिया था. जिसके बाद जमीन को जगतबंधु टी स्टेट के निदेशक दिलीप घोष को बेचा गया था. आपको बता दें कि जमीन के मालिक जयंत कर्नाड के साथ ही ईडी ने खरीद बिक्री में शामिल 13 लोगों को समन जारी कर हाजिर होने का निर्देश दिया है.

इन्हें भेजा गया नोटिस

नाम                                    हाजिर होने की तारीख

जयंत कर्नाड                          10 मई

प्रमोद प्रसाद                          11 मई

प्रेरणा सोनी                             11 मई

हरिशंकर परशुरामपुरिया           11 मई

माया केजरीवाल                    12 मई

सचिदानंद प्रसाद                  12 मई

शांति साव                           12 मई

राजकिशोर साहू                    13 मई

दीपशिखा धानुका                  13 मई

सपना भारती                       13 मई

सुधांशु कुमार                         13 मई

संजय कुमार                          15 मई

जानकी देवी                          15 मई 

यह भी पढ़ें : Ranchi News: सेना जमीन घोटाला मामले में ED की कार्रवाई जारी, छवि रंजन और जयंत कर्नाड से पूछताछ

क्या है सेना जमीन घोटाला ?

सेना की जमीन का गलत तरीके से खरीद-बिक्री का ये मामला है. फर्जी कागजात के आधार पर जमीन की खरीद-बिक्री की गई. सेना के कब्जे वाली 4.55 एकड़ जमीन पर फर्जीवाड़ा हुआ था. इस मामले में रांची के पूर्व डीसी छवि रंजन सहित 18 लोग ED की रडार पर हैं. वहीं, इस मामले में 18 लोगों के 22 ठिकानों पर ED ने छापेमारी कार्रवाई भी की थी. छापेमारी के बाद 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया था.

कैसे शुरू हुई सेना जमीन घोटाले की जांच?

  • रांची के तत्कालीन आयुक्त नितिन मदन कुलकर्णी ने तैयार की रिपोर्ट
  • नितिन मदन कुलकर्णी से सरकार को सौंपी थी रिपोर्ट
  • रिपोर्ट में फर्जी नाम और पता के आधार पर जमीन कब्जा का था जिक्र
  • ईडी ने रिपोर्ट के आधार पर जमीन घोटाले की जांच की शुरू

दो अधिकारियों पर कार्रवाई

नाम              आरोप

पूजा सिंघल    मनी लॉन्ड्रिंग

छवि रंजन      जमीन घोटाला

HIGHLIGHTS

  • सेना जमीन घोटाला मामले में ED का एक्शन 
  • आज प्रमोद प्रसाद, प्रेरणा सोनी से होगी पूछताछ
  • हरिशंकर परशुरामपुरिया से भी ED करेगी पूछताछ
  • सेना जमीन घोटाले से पूछा जाएंगे सवाल

Source : News State Bihar Jharkhand

Ranchi News ed jharkhand-news Jharkhand land scam cases Army Land Scam Case Chhavi Ranjan Jayant Karnad
Advertisment