Jharkhand: कोल्हान यूनिवर्सिटी से करोड़ों की अवैध निकासी का मामला, दो बैंककर्मियों समेत तीन गिरफ्तार

झारखंड की कोल्हान यूनिवर्सिटी से बैंक में करोड़ों रुपये की अवैध निकासी के केस में दूसरे खातों में भेजी गई 93 लाख रुपये  की राशि को फ्रीज कर दिया गया है. 

झारखंड की कोल्हान यूनिवर्सिटी से बैंक में करोड़ों रुपये की अवैध निकासी के केस में दूसरे खातों में भेजी गई 93 लाख रुपये  की राशि को फ्रीज कर दिया गया है. 

author-image
Mohit Saxena
New Update
Delhi Delivery Boy Murder

crime Photograph: (demo pic)

झारखंड की कोल्हान यूनिवर्सिटी के बैंक में करोड़ों रुपये की अवैध निकासी का मामला सामने आया है. बैंक खाते से 1 करोड़ 58 लाख 96 हजार 800 रुपये की अवैध निकासी हुई है. इस मामले में दो बैंक कर्मियों समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है. पुलिस की ओर से गठित एसआईटी (स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम) ने गिरफ्तार किए लोगों से 14 लाख 80 हजार रुपये कैश के साथ पांच मोबाइल फोन, एक डेबिट कार्ड और 73 बैंक चेक जब्त किए हैं. पुलिस ने यूनिवर्सिटी के अकाउंट से दूसरे के खातों में भेजी गई 93 लाख रुपये की राशि को फ्रीज कर दिया है. 

Advertisment

फर्जी हस्ताक्षर से बैंक अकाउंट से राशि निकाली

यूनिवर्सिटी के बैंक अकाउंट से किसी अन्य खाते में पैसे जाने के बाद कुलसचिव परशुराम सिलायल ने 19 फरवरी को चाईबासा मुफस्सिल थाने में एफआईआर दर्ज की थी. इसमें बताया गया कि कुल सचिव और वित पदाधिकारी के फर्जी हस्ताक्षर से यूनिवर्सिटी के बैंक अकाउंट से राशि निकाली गई है. 67 लाख 47 हजार रुपये की राशि राधा रानी एंटरप्राइजेज और 91 लाख 49 हजार रुपये की राशि रामगढ़ के साहू चिंता इंफ्रा इंटरप्राइजेज के खाते में गलत तरह से भेजी गई. 

गिरफ्तारी को लेकर छापेमारी जारी

इस मामले की जांच को लेकर एसआईटी गठित की गई थी. उसने टेक्निकल सेल की सहायता से जांच की तो सामने आया कि इसमें कुछ बैंककर्मी मिले हुए हैं. दोनों बैंककर्मियों को ढूंढ निकाला गया. इन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है. इनके अलावा बोकारो जिले के निवासी को भी गिरफ्तार किया गया है. पुलिस का कहना है कि तीनों लोगों ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है. सभी को न्यायिक हिरासत में भेजा गया है. इस स्कैम में शामिल लोगों की गिरफ्तारी को लेकर छापेमारी जारी है. 

Jharkhand Crime
Advertisment