/newsnation/media/media_files/2024/11/28/w1gRcTq9gU5QGmTAUQNr.jpg)
थोड़ी देर में CM पद की शपथ लेंगे हेमंत सोरेन
Hemant Soren Oath Ceremony: हेमंत सोरेन 4 बजे मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे. हेमंत सोरेन मोरहाबादी में प्रदेश के 14वें मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ग्रहण करेंगे. इस दौरान इंडिया एलायंस के तमाम बड़े नेता मौजूद रहेंगे. कांग्रेस नेता राहुल गांधी, आरजेडी नेता तेजस्वी यादव भी इस समारोह में शामिल हो सकते हैं. लगातार दूसरी बार प्रदेश में अपनी सरकार बनाकर हेमंत सोरेन ने इतिहास रच दिया है.
-
Nov 28, 2024 16:13 IST
Hemant Soren Oath: हेमंत सोरेन ने सीएम पद की ली शपथ, मंच पर तमाम बड़े नेता मौजूद
Hemant Soren Oath: हेमंत सोरेन ने 14वें मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ग्रहण किया और इसी के साथ झारखंड राज्य के चौथी बार सीएम बने.
-
Nov 28, 2024 16:11 IST
Hemant Soren Oath: 14वें मुख्यमंत्री के तौर पर हेमंत सोरेन ने सीएम पद की ली शपथ
Hemant Soren Oath: 14वें मुख्यमंत्री के तौर पर हेमंत सोरेन ने सीएम पद की ली शपथ. सीएम सोरेन को राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने सीएम पद की शपथ दिलाई.
-
Nov 28, 2024 16:08 IST
Hemant Soren Oath: राष्ट्रगान के साथ शुरू हुआ शपथ ग्रहण समारोह
Hemant Soren Oath: हेमंत सोरेन का शपथ ग्रहण समारोह राष्ट्रगान के साथ शुरू हो चुका है.
-
Nov 28, 2024 16:04 IST
Hemant Soren Oath: सीएम शपथ ग्रहण के लिए मंच पर पहुंचे हेमंत सोरेन
Hemant Soren Oath: सीएम पद की शपथ लेने के लिए हेमंत सोरेन मंच पर पहुंच चुके हैं. इस दौरान इंडिया एलायंस के तमाम बड़े नेता नजर आए.
-
Nov 28, 2024 16:03 IST
Hemant Soren Oath: सीएम शपथ ग्रहण समारोह में पहुंचे अरविंद केजरीवाल
Hemant Soren Oath: सीएम शपथ ग्रहण समारोह में आप नेता अरविंद केजरीवाल भी राघव चड्ढा के साथ पहुंचे.
-
Nov 28, 2024 15:59 IST
Hemant Soren Oath: सीएम शपथ ग्रहण समारोह के दौरान तेजस्वी ने ममता बनर्जी से लिया आशीर्वाद
Hemant Soren Oath: सीएम शपथ ग्रहण समारोह के दौरान जैसे ही ममता बनर्जी मंच पर पहुंची, तेजस्वी यादव और अखिलेश यादव ने उठकर उनका अभिवादन किया. वहीं, तेजस्वी ने ममता के पैर छूकर आशीर्वाद भी लिया.
#WATCH | Ranchi: West Bengal CM Mamata Banerjee arrives at the oath ceremony of Jharkhand CM-designate Hemant Soren. pic.twitter.com/nrjvwrP9Ek
— ANI (@ANI) November 28, 2024 -
Nov 28, 2024 15:52 IST
Hemant Soren Oath: सीएम शपथ ग्रहण समारोह के दौरान एक साथ नजर आए अखिलेश-तेजस्वी
Hemant Soren Oath: सीएम शपथ ग्रहण समारोह के दौरान समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव और आरजेडी नेता तेजस्वी यादव मंच पर एक साथ नजर आए.
#WATCH | Samajwadi Party chief Akhilesh Yadav and former deputy CM, Bihar and RJD leader Tejashwi Yadav in Ranchi's Morabadi Ground
— ANI (@ANI) November 28, 2024
JMM leader and CM-designate Hemant Soren will take oath as Jharkhand CM, in a while pic.twitter.com/qkqkRPkthy -
Nov 28, 2024 15:29 IST
Hemant Soren Oath: कांग्रेस नेता राहुल गांधी पहुंचे रांची, मल्लिकार्जुन खरगे भी साथ आए नजर
Hemant Soren Oath: हेमंत सोरेन 14वें मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ग्रहण करने वाले हैं. इस समारोह में शामिल होने के लिए कांग्रेस नेता राहुल गांधी के साथ पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे भी साथ नजर आए.
#WATCH | Jharkhand: Congress president Mallikarjun Kharge & party MP and Lok Sabha LoP Rahul Gandhi arrive in Ranchi to attend the oath ceremony of their son and CM-designate Hemant Soren. pic.twitter.com/7Ko5Ux5m2A
— ANI (@ANI) November 28, 2024 -
Nov 28, 2024 15:27 IST
Hemant Soren Oath: बेटे के शपथ समारोह में शामिल होने के लिए पत्नी संग पहुंचे शिबू सोरेन
Hemant Soren Oath: हेमंत सोरेन के मुख्यमंत्री पद के शपथ ग्रहण समारोह में पत्नी के संग जेएमएम के अध्यक्ष शिबू सोरेन पहुंचे.
#WATCH | Jharkhand: JMM national president Shibu Soren and his wife Roopi Soren attend the oath ceremony of their son and CM-designate Hemant Soren, in Ranchi. pic.twitter.com/GcRr0xHC0z
— ANI (@ANI) November 28, 2024 -
Nov 28, 2024 15:25 IST
Hemant Soren Oath: सीएम शपथ समारोह में शामिल होने के लिए रांची पहुंची ममता बनर्जी
Hemant Soren Oath: हेमंत सोरेन सीएम पद की शपथ कुछ ही देर में लेंगे. उनके शपथ समारोह में शामिल होने के लिए पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी रांची पहुंची.
#WATCH | West Bengal CM Mamata Banerjee arrives at Ranchi airport, to attend the oath-taking ceremony of Jharkhand CM-designate Hemant Soren pic.twitter.com/ocsfaYZjPA
— ANI (@ANI) November 28, 2024 -
Nov 28, 2024 15:17 IST
Hemant Soren Oath: शपथ से पहले पत्नी कल्पना सोरेन संग पिता का आशीर्वाद लेने पहुंचे सोरेन
Hemant Soren Oath: प्रदेश के 14वें मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेने से पहले हेमंत सोरेन पत्नी कल्पना सोरेन के साथ पिता शिबू सोरेन का आशीर्वाद लेने के लिए उनके आवास पहुंचे.
#WATCH | Ranchi: Jharkhand-CM designate Hemant Soren arrives at the residence of JMM national president Shibu Soren, ahead of his oath-taking ceremony. pic.twitter.com/tM9ZZbGLuR
— ANI (@ANI) November 28, 2024