कांग्रेस विधायक राजेंद्र सिंह की तबीयत बिगड़ी, रांची से एयरलिफ्ट कर दिल्ली ले जाया गया

इससे पहले मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन खुद रांची के अस्पताल में पहुंचे और कांग्रेस विधायक राजेंद्र प्रसाद सिंह का हालचाल जाना.

इससे पहले मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन खुद रांची के अस्पताल में पहुंचे और कांग्रेस विधायक राजेंद्र प्रसाद सिंह का हालचाल जाना.

author-image
Dalchand Kumar
New Update
Hemant Soren

कांग्रेस विधायक राजेंद्र सिंह की तबीयत बिगड़ी, रांची से दिल्ली भेजा( Photo Credit : फाइल फोटो)

झारखंड के पूर्व स्वास्थ्य मंत्री और बेरोमो से कांग्रेस विधायक राजेंद्र प्रसाद सिंह की तबीयत और बिगड़ गई है. जिसकी वजह से उन्हें राजधानी रांची से एयरलिफ्ट करके दिल्ली ले जाने की तैयारी की जा रही है. बताया जा रहा है कि विधायक राजेंद्र प्रसाद सिंह फेफड़ों में संक्रमण से पीड़ित हैं. उनका पिछले करीब 1 महीने से रांची के अस्पताल में इलाज चल रहा है.तबीयत ज्यादा खराब होने के बाद अब उन्हें यहां से दिल्ली ले जाए जा रहा है. झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने खुद इसकी जानकारी दी है.

Advertisment

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने ट्वीट कर कहा, 'बेरोमो से कांग्रेस विधायक राजेन्द्र सिंह का हालचाल जानने रांची स्थित मां रामप्यारी अस्पताल पहुंचा. बेहतर चिकित्सा व्यवस्था के लिए हम उन्हें एयर एम्बुलेंस के माध्यम से दिल्ली पहुंचाने के लिए भी कोशिश कर रहे हैं.'

इससे पहले मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन खुद रांची के अस्पताल में पहुंचे और कांग्रेस विधायक राजेंद्र प्रसाद सिंह का हालचाल जाना. उनके साथ वित्त मंत्री रामेश्वर उरांव और कृषि मंत्री बादल पत्रलेख अस्पताल में राजेंद्र सिंह को देखने पहुंचे और उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने बताया कि राजेंद्र सिंह को बेहतर इलाज के लिए रांची से दिल्ली ले जाया जा रहा है.

बता दें कि राजेंद्र सिंह कांग्रेस के जूझारू नेता हैं. राजेंद्र सिंह बेरोमो विधानसभा सीट से 6 बार विधायक रह चुके हैं. इस बार हुए विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने 16 सीटें जीती थीं, कांग्रेस के जीतने वाले उम्मीदवारों में राजेंद्र सिंह भी शामिल हैं.

Source : News State

Ranchi News Hemant Soren
      
Advertisment