/newsnation/media/post_attachments/images/2022/07/20/viral-video-76.jpg)
पीड़ित युवती द्वारा युवक की पिटाई ( Photo Credit : News State Bihar Jharkhand)
नाम बदलकर युवतियों को अपने जाल में फंसाने की घटनाओं में लगातार इजाफा देखने को मिल रहा है. कई युवकों द्वारा अपना नाम और धर्म बदलकर भोली भाली लड़कियों को प्यार का झांसा देकर उनकी जिंदगी से खिलवाड़ किया जा रहा है. वहीं, सोशल मीडिया ऐसे लोगों के लिए एक आसान जरिया बनता जा रहा है. जब इस तरह के गलत काम करने वाले लोगों की चोरियां पकड़ी जाती है तो पीड़ित युवतियों द्वारा पिटाई करने के वीडियो भी सोशल मीडिया पर खूब वायरल होते हैं.
ताजा मामला दुग्दा से देखने को मिला है, जहां धनबाद जिले के बलियापुर थाना क्षेत्र के बलियापुर के रहने वाले एक युवक को दुग्दा में एक युवती ने पकड़कर पिटाई की है. मंगलवार को सोशल मीडिया में यह पिटाई का वीडियो भी जमकर वायरल हो रहा है. बताया जाता है कि युवक भोली भाली युवतियों को प्रलोभन में फंसाकर युवतियों को फंसाता था. गलत तरीके से प्रेम जाल में फंसा कर उसको धर्म बदलने के लिए कहता था.
पिटाई करने वाली युवती ने जब युवक से आधार कार्ड की मांग की तो पता चला कि युवक द्वारा बताया गया धर्म और आधार कार्ड में धर्म अलग है. जिसके बाद युवती ने युवक की पकड़कर जमकर धुनाई कर दी. किसी ने इस पूरी घटना को सोशल मीडिया में वायरल कर दिया. हालांकि इस मामले में दुग्दा थाना में युवक ने बोण्ड भरा और उसके बाद पुलिस ने छोड़ दिया.
Source : Pramod Tiwari
/newsnation/media/agency_attachments/logo-webp.webp)
Follow Us