logo-image

Droupadi Murmu: राष्ट्रपति बनने के बाद पहली बार झारखंड दौरे पर मुर्मू, बाबाधाम से करेंगी शुरुआत

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू सोमवार को झारखंड के दौरे पर आ रही हैं, इसको लेकर जोरों-शोरों से तैयारी की जा रही है.

Updated on: 13 Nov 2022, 02:33 PM

highlights

. राष्ट्रपति बनने के बाद मुर्मू करेंगी झारखंड का पहला दौरा

.  बाबा की नगरी से राष्ट्रपति करेंगी झारखंड दौरे की शुरुआत

Deoghar:

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू सोमवार को झारखंड के दौरे पर आ रही हैं, इसको लेकर जोरों-शोरों से तैयारी की जा रही है. वहीं सोमवार को राष्ट्रपति देवघर पहुंचेगी, जहां विश्व प्रसिद्ध द्वादश ज्योतिर्लिंग बाबा बैद्यनाथ धाम मंदिर में राष्ट्रपति पूजा अर्चना भी करेंगी. राष्ट्रपति के आगमन को लेकर लोगों में खासा उत्साह है और बाबा मंदिर को फूलों से सजाया जा रहा है. देवघर के विश्व प्रसिद्ध द्वादश ज्योतिर्लिंग बाबा बैद्यनाथ धाम मंदिर में पूजा अर्चना करने महामहिम राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू कल आएंगी. द्रौपदी के आगमण को लेकर देवघर में तैयारियां जोरों पर है, सुरक्षा व्यवस्था का पुख्ता इंतजाम किया जाएगा. सुरक्षा व्यवस्था के साथ मंदिर में तीर्थ पुरोहित के अलावा कोई भी आम श्रद्धालु बाबा मंदिर परिसर में नहीं रहेंगे.

यह भी पढ़ें-सरायकेला में सरकार आपके द्वार, CM सोरेन ने दी 1,068 करोड़ की सौगात

सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए जिला प्रशासन द्वारा सुबह 9 बजे से दोपहर 3 बजे तक श्रद्धालुओं का प्रवेश बाबा बैद्यनाथ मंदिर में बंद रहेगा. महामहिम राष्ट्रपति के पूजा करने की संभावित समय 2 से 2:30 तक हैं, उसके बाद पुनः मंदिर को आम श्रद्धालुओं के लिए खोल दिया जाएगा. प्राप्त जानकारी के अनुसार राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू वायुसेना के विशेष विमान से दोपहर बाद देवघर एयरपोर्ट पहुंचेंगी, जहां स्वागत के साथ ही उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया जाएगा. जिसके बाद राष्ट्रपति सीधे मंदिर के लिए प्रस्थान करेंगी.

राष्ट्रपति बनने के बाद मूर्मू करेंगी झारखंड का पहला दौरा 
राष्ट्रपति बनने के बाद पहली बार द्रौपदी मुर्मू झारखंड का दौरा कर रही हैं. जिसकी शुरुआत बाबा की नगरी देवघर से पूजा अर्चना कर के कर रही हैं. पूजा के बाद मुर्मू रांची के लिए रवाना हो जाएंगी.