चुनावी मोड में कांग्रेस, लोकसभा चुनाव में 14 की 14 सीटें जीतने की तैयारी

लोकसभा और विधानसभा चुनाव से पहले राज्य के सभी दल चुनावी मोड में आ चुके हैं.

लोकसभा और विधानसभा चुनाव से पहले राज्य के सभी दल चुनावी मोड में आ चुके हैं.

author-image
Vineeta Kumari
New Update
congress flag

चुनावी मोड में कांग्रेस( Photo Credit : फाइल फोटो)

लोकसभा और विधानसभा चुनाव से पहले राज्य के सभी दल चुनावी मोड में आ चुके हैं. बीजेपी द्वारा बाबूलाल मरांडी की संकल्प यात्रा और आजसू पार्टी अपने महाधिवेशन के द्वारा शक्ति प्रदर्शन कर रही है, तो दूसरी तरफ कांग्रेस क्यों पीछे रहती. झारखंड कांग्रेस ने भी चुनाव को देखते हुए आज कांग्रेस महिला मैत्री सम्मेलन का आयोजन कर महिला मोर्चा ने अपनी शक्ति प्रदर्शन कर उपस्थिति दर्ज कराई. रांची में आज प्रदेश महिला मोर्चा ने कांग्रेस महिला मैत्री का एक दिवसीय सम्मेल का आयोजन किया. जहां राज्य भर से सैकड़ों महिला मोर्चा की महिलाएं शामिल हुई. इस सम्मेलन का उद्घाटन महिला मोर्चा की राष्ट्रीय अध्यक्ष नीटा डिसूजा और प्रदेश प्रभारी अविनाश पांडे समेत अन्य नेताओं ने किया.

Advertisment

यह भी पढ़ें- Politics: सरना धर्म कोड पर सियासत तेज, आजसू सुप्रीमो का सीएम पर निशाना

राज्य में चुनावी मोड में सभी पार्टियां 

कार्यक्रम में झारखंड प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर, महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष गुंजन सिंह समेत पार्टी के कई मंत्री, सांसद, विधायक और पार्टी नेता भी नजर आए. कार्यक्रम के दौरान महिला मोर्चा की राष्ट्रीय अध्यक्ष नीटा डिसूजा ने कहा कि महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए एक यह मात्र जरिया है. महिला मोर्चा किस तरह से पार्टी के अंदर अपनी भूमिका निभाएं, इन विषयों पर चर्चाएं की गई.

हमारी लड़ाई इस देश की भाजपा सरकार से- कांग्रेस

नीटा डिसूजा ने कहा कि हमारी लड़ाई इस देश की भाजपा सरकार से है. उन्होंने कहा कि आने वाले लोकसभा चुनाव में झारखंड के 14 में से 14 सीटें कैसे कांग्रेस के खाते में लाए. इन विषयों पर महिला मोर्चा की महिलाओं से चर्चाएं हुई. वहीं, पार्टी के प्रदेश प्रभारी अविनाश पांडे ने कहा कि हमारी देश की आधी आबादी को हक मिलना चाहिए, उससे टालना नहीं चाहिए. ताकि समाज में उनको आधी आबादी का हक मिल सके.

HIGHLIGHTS

  • चुनावी मोड में सभी पार्टियां 
  • कांग्रेस से तैयारी की रणनीति
  • 14 की 14 सीटें जीतने की तैयारी

Source : News State Bihar Jharkhand

2024 Lok Sabha election Ranchi News jharkhand politics 2024 election jharkhand latest news
      
Advertisment