logo-image

Chaibasa News: Anti Naxal अभियान में भारी मात्रा में गोला-बारूद बरामद, कई बंकर किए गए नष्ट

प्रतिबंधित नक्सली संगठन भा०क०पा० (माओवादी) के शीर्ष नेता मिसिर बेसरा. रमेश उर्फ अनल. अजय महतो. अनमोल. मोछु. चमन. कांडे. सागेन अंगरिया. अश्विन अपने दस्ता सदस्यों के साथ कोल्हान क्षेत्र में विध्वंसक गतिविधि के लिए भ्रमणशील है.

Updated on: 11 Aug 2023, 09:16 PM

highlights

  • चाईबासा में नक्सलियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़
  • मुठभेड़ के दौरान एक जवान हुआ शहीद
  • कई चीजें सर्च ऑपरेशन के दौरान सुरक्षाबलों की बरामद

Chaibasa:

प्रतिबंधित नक्सली संगठन भा०क०पा० (माओवादी) के शीर्ष नेता मिसिर बेसरा. रमेश उर्फ अनल. अजय महतो. अनमोल. मोछु. चमन. कांडे. सागेन अंगरिया. अश्विन अपने दस्ता सदस्यों के साथ कोल्हान क्षेत्र में विध्वंसक गतिविधि के लिए भ्रमणशील है. उक्त आसूचना के आलोक में इनके विरूद्ध कारगर कार्रवाई हेतु चाईबासा पुलिस. कोबरा 209 BN. 203 BN. झारखण्ड जगुआर एवं सी०आर०पी०एफ० 60 BN. 197 BN. 157 BN. 174 BN. 134 BN. 193 BN. 07 BN. 26 BN की टीमों का एक संयुक्त अभियान दल गठित कर लगातार अभियान संचालित किया जा रहा है.

इसी क्रम में दिनांक 08.08.2023 से एक विशेष संयुक्त अभियान टोन्टो थानान्तर्गत सरजामबुरू. रेंगड़ाहातु. लुईया एवं हुसीपी के मध्य में अवस्थित जंगल क्षेत्र में संचालित किया जा रहा था. अभियान के दौरान दिनांक 09.08.2023 को टोन्टो थानान्तर्गत रेरडाकोचा जंगल के समीप पहाड़ी एवं जंगली क्षेत्र में प्रतिबंधित नक्सली संगठन भा०क०पा० (माओवादी) के शीर्ष नेता मिसिर बेसरा की कोर टीम के साथ 05 वर्षो के बाद सुरक्षा बलों के बीच लगभग आधा घंटा सीधा मुठभेड़ हुआ एवं सरजामबुरू से विस्थापित होने के बाद उनका नया मुख्यालय ध्वस्त किया गया.

मुठभेड़ के क्रम सुरक्षा बलों को भारी पड़ता देख नक्सली जंगल एवं पहाड़ का लाभ उठाते हुए भाग खड़े हुए. अग्रतर सर्च अभियान के दौरान भारी मात्रा में गोला-बारूद एवं दैनिक उपयोग का सामानों की बरामदगी की गई. दिनांक 10.08.2023 को अग्रतर सर्च अभियान में नक्सलियों के उस क्षेत्र में बनाये हुए कई बंकर सुरक्षा बलों ने ध्वस्त किया गया. अग्रतर सर्च में अलग-अलग स्थानों पर कुल 11 बंकर. जिसमें उनकी भारी मात्रा में गोला-बारूद एवं दैनिकी उपयोग की सामग्री पाया गया. जिसको ध्वस्त किया गया है. जिसमें सबसे बड़ा बंकर 50 फीट x 25 फीट का था. इस अभियान के दौरान अभीतक कुल 17 आई०ई०डी० बरामद किया गया.

ये भी पढ़ें-नक्सलियों से लोहा लेते शहीद हुए CRPF जवान को CM सोरेन ने दी श्रद्धांजलि

अभियान के क्रम में आज दिनांक 11.08.2023 को समय लगभग 11.00 बजे पूर्वाह्न में टोन्टो थानान्तर्गत ग्राम हुसिपी और तिलायबेड़ा के बीच पहाड़ी एवं जंगली क्षेत्र में प्रतिबंधित नक्सली संगठन भा०क०पा० (माआवादी) के उग्रवादियों एवं सुरक्षा बलों के बीच लगभग आधा घंटा तक पुनः मुठभेड़ हुआ . मुठभेड के क्रम सी०टी० / जी०डी० मुन्नालाल यादव एवं सी०टी० / जी०डी० सुशांता कुमार खुंटिया. 60 BN. सी०आर०पी०एफ० के जख्मी हुए है.

पुलिस बल द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस मुख्यालय. झारखण्ड. रॉची एवं सी०आर० पी०एफ० झारखण्ड सेक्टर. झारखण्ड रांची के सहयोग से हेलीकॉप्टर के माध्यम से तत्काल प्राथमिकी उपचार के पश्चात जख्मी सुरक्षा कर्मियों को उच्चत्तर ईलाज हेतु रॉची ले जाया गया. जहाँ ईलाज के क्रम में सी०टी० / जी०डी० सुशांत कुमार खुंटिया 60 BN. सी०आर०पी०एफ० शहीद हो गये तथा जख्मी सुरक्षा कर्मी सी०टी० / जी०डी० मुन्नालाल यादव की स्थिति स्थिर है.झारखण्ड पुलिस एवं अभियान में शामिल सभी संयुक्त बलों के द्वारा सी०टी० / जी०डी० सुशांत कुमार खुंटिया को उनकी शहादत के लिए अपनी श्रद्धा सुमन अर्पित करते है.संचालित नक्सल विरोधी अभियान जारी है.

बरामदगी:-

1. 84 एम0एम0 इम्प्रोवाइज्ड मोर्टार 1 नग

2. 84 एम0एम0 इम्प्रोवाइज्ड बम-6 नग

3 51 एम0एम0 पैरा मोर्टार बम-1 नग

4. इम्प्रोवाइज्ड एच0ई0 04 एम0एम0 मोर्टार - 01 नग

5. डाइरेक्शनल बम-1 नग

6. नक्सल तीर और धनुष-1 नग

7. तीर बम-36 नग

8. केन आई0ई0डी0 ( 10 किग्रा / 03 किग्रा) - 4 नग

9. गन पाउडर-15 किग्रा

10. विस्फोटक अमोनियम पाउडर ( गन पाउडर / यूरिया / सल्फर) - 45 किग्रा

11. कोर्डेक्स वायर-205 मीटर

12. डेटोनेटर-151 नग

13. ए0एन0एफ0ओ0-15 किग्रा

14 इलेक्ट्रिक वायर - 150 मीटर,

15. इलेक्ट्रिक वायर (केबल) - 50 मीटर

16. बैटरी (12 वोल्ट) - 1 नग

17. बैटरी (9 वोल्ट)-23 नग

18. पेंसिल बैटरी-1 पैकेट

19. आई0ई0डी0 केन कंटेनर 15 नग

20. लोहे के छरे-3 किग्रा

21. नक्सल यूनिफॉर्म-1 नग

22. नक्सल बैनर 15 नग

23. नक्सल शहीद वेदी- 1 नग

24. प्रिंटर-4 नग

25. प्रिंटर इक-1 कार्टून,

26. कार्बन पैड 2 नग

27. साईकिल - 2 नग

28. मच्छरदानी-2 नाग

29. सुतली रस्सी-2 किग्रा0

30. यूनिफार्म बेल्ट-1 नग

31. टेबल फैन 1 नग

32. ड्रिल मशीन बिट 10 नग

33. सोलर प्लेट-2 नग

34. इक्सप्लोजिव आई0डी0एल0-03 नग

35. डाइरेक्शनल पाइप आई०ई०डी०- 1 नग

36. डूरा सेल बैटरी-10 नग

37. इलेक्ट्रिक वायर- 150 मीटर,

38. पौच-8 नग

39. लाल सलाम (चिन्ह) - 1 नग

40. स्पोर्ट्स शूज - 2 नग,

41. हवाई चप्पल - 12 जोडी

42. पुल थ्रू -1 नग

43. स्टील केन (03 लीटर)-1 नग

44. लेहे की भट्टी - 1 नग

45. फावडा-2 नग

46. बेलचा - 2 नग

47. आरी-2 नग

48. हथौड़ा - 1 नग

49. रेती- 1 नग

50. औजार बाक्स-1 नग

51. स्टील मैग/प्लेट-2 नग

52. इंजन ऑयल-1 लीटर

53.

पेट्रोल-1 लीटर

54. पेंट-10 लीटर

55. वाशर-5 पैकेट

56. प्लास्टिक शीट-2 पैकेट

57. सुई 100 नग 58. चारकोल 10 किग्रा

59. एम सील-20 नग 60. स्विच-10 नग

61. पीली रस्सी-2 बैग

62. गैती-1 नग,

63. सब्बल बडा-1 नग,

64. कुल्हाडी - 2 नग,

65. तसला बड़ा / छोटा-09 नग,

66. डेकची बड़ा / छोटा-04 नग,

67. पानी केन (10 लीटर)-9 नग,

68. मस्टर्ड आयल टिन (15 लीटर) - 01 नग,

69. चावल-300 किग्रा,

70. अरहर दाल-30 किग्रा,

71. मसूर दाल 20 किग्रा,

72. चीनी-5 किग्रा,

73. मटर (सफेद) -30 किग्रा,

74. देशी चना 35 किग्रा,

75. आटा-3 किग्रा.

76. मैदा- 500 ग्राम,

77. काली मिर्च- 400 ग्राम,

78. पोहा- 500 ग्राम,

79. मेथी- 250 ग्राम,

80. अजवाइन - 200 ग्राम,

81. खडा जीरा - 500 ग्राम,

82. राई - 100 ग्राम,

83. अमूल दूध पाउडर (छोटा) - 8 पैकेट,

84. दलिया (500 ग्राम) - 13 पैकेट,

85. सूजी (500 ग्राम) - 14 पैकेट,

86. बेसन- 4 किग्रा,

87. नमक (500 ग्राम) - 45 पैकेट,

88. सरसो तेल-6 लीटर,

89. सर्फेक्सल पाउडर- 1 पाउच,

90. घडी सर्फ पाउडर - 10 पाउच,

91. होण्डा जेनरेटर-1 नग,

92. की-बोर्ड-1 नग,

93. डाटा केवल-1 नग,

94. चार्जर - 01 नग,

95. सी०डी०- 1 नग,

96. चार्जर सॉकेट-1 नग,

97. तार-1 बंडल,

98. इक्सटेंशन बोर्ड-1 नग,

99. टिफिन-1 नग,

100. विभिन्न प्रकार के आवश्यक जीवनरक्षक दवाईयाँ अत्यधिक मात्रा में ।

अभियान दल:-

1. चाईबासा पुलिस

2. झारखण्ड जगुआर

3. कोबरा 209 BN, 203 BN.

4. सी0आर0पी0एफ0 197 बीएन। 193 बीएन, 174 बीएन, 157 बीएन, 134 बीएन, 60 बीएन, 26 बीएन, 07 बीएन।

5. बम निरोधक दस्ता कोबरा 203 BN. / 209 BN. / झारखण्ड जगुआर