Jharkhand Poll: बीजेपी ने उम्मीदवारों की तीसरी सूची जारी की, देखें पूरी लिस्ट

भारतीय जनता पार्टी ने झारखंड विधानसभा चुनाव के लिए गुरुवार को 15 उम्मीदवारों की तीसरी सूची जारी की.

भारतीय जनता पार्टी ने झारखंड विधानसभा चुनाव के लिए गुरुवार को 15 उम्मीदवारों की तीसरी सूची जारी की.

author-image
Dalchand Kumar
एडिट
New Update
Jharkhand Poll: बीजेपी ने उम्मीदवारों की तीसरी सूची जारी की, देखें पूरी लिस्ट

बीजेपी ने झारखंड चुनाव के लिए उम्मीदवारों की तीसरी सूची जारी की( Photo Credit : फाइल फोटो)

भारतीय जनता पार्टी ने झारखंड विधानसभा चुनाव के लिए गुरुवार को 15 उम्मीदवारों की तीसरी सूची जारी की. इस सूची में बीजेपी ने पूर्व मंत्री अपर्णा सेनगुप्ता को अपना उम्मीदवार बनाया है. अपर्णा को निरसा से टिकट दिया गया है. 2015 में अपर्णा ने बीजेपी का दामन थामा था. लेकिन इससे पहले 2005 में उनके पति और फॉरवर्ड ब्लॉक के नेता सुशांतो सेनगुप्ता की हत्या हो गई थी. जिसके बाद वह सहानुभूति की लहर में विधानसभा चुनाव जीतकर मंत्री बनी थीं. 

Advertisment

यह भी पढ़ेंः स्टार प्रचारकों की सूची से हटा प्रियंका वाड्रा का नाम, BJP ने लगाया यह आरोप

बीजेपी की तीसरी सूची में जिन्हें टिकट दिया गया है, उन उम्मीदवारों की बात करें तो पोड़ैयाहाट से गजाधर सिंह, बरकट्ठा से डॉ. जानकी यादव, धनवार से लक्ष्मण प्रसाद सिंह, गांडेय विधानसभा सीट से जय प्रकाश वर्मा को टिकट दिया है. बीजेपी ने बोकारो से विरंची नारायण, अनुसूचित सीट चंदनकियारी से अमर कुमार बाउरी, निरसा से अपर्णा सेनगुप्ता, एसटी सीट सरायकेला से गणेश महाली, चाईबासा से ज्योति भरमार, मझगांव से भूषण पथ पिंगला, खरसावां सीट से जवाहर वनरा, खूंटी से नीलकंठ मुंडा, मांडर विधानसभा से देव कुमार धान, सिसई से दिनेश ओरांव, कोलेबिरा से सुजान मुंडा को चुनाव मैदान में उतारा है.

बता दें कि बीजेपी ने रविवार को 52 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की थी. इसके बाद दूसरी सूची में सिर्फ एक मात्र सीट लोहरदगा सीट का टिकट घोषित किया था. अब तीसरी सूची में 15 उम्मीदवारों के नाम हैं. इस प्रकार बीजेपी अब कुल 81 में से 68 सीटों पर उम्मीदवार उतार चुकी है.

यह भी पढ़ेंः Jharkhand Poll : ताल ठोक रहा महागठबंधन, राजग में बिखराव

अब तक किस पार्टी ने किसे दिया टिकट, देखें पूरी लिस्ट

All Parties Candidate List
विधानसभा सीटबीजेपीकांग्रेसराजदलोजपाझाविमोआजसूझामुमो
राजमहलअनंत ओझा
बोरियो (ST)सूर्या हांसदा
बरहैट (ST)सिमोन मोल्टो
लिट्टीपाड़ा (ST)डेनियल किस्कु
पाकुड़
महेशपुर (ST)मिस्त्री सोरेन
शिकारीपाड़ा (ST)परितोष सोरेनराजेश मुर्मू
नालासत्यानंद झा बातुल
जामताड़ावीरेंद्र मंडल
दुमका (ST)श्रीमति लुईस मरांडीअंजुला मुर्मू
जामा (ST)सुरेश मुर्मू
जरमुंडीदेवेंद्र कुंवरबिरेंद्र प्रधानसंजय कुमार
मधुपुरराज पालीवालसहीम खान
सारठरणधीर सिंहउदय शंकर सिंह
देवघर (ST)नारायण राम दाससुरेश पासवान
पोड़ैयाहाटगजाधर सिंहप्रदीप यादव
गोड्‌डाअमित मंडलसंजय प्रसाद यादवफूल कुमारी
महागामाअशोक कुमार भगतसंजीव मिश्रा
कोडरमाश्रीमति नीरा यादव
बरकठाडॉ. जानकी यादव
बरहीमनोज यादवअरविंद यादव
बड़कागांवबबलू सागर मुंडारोशनलाल चौधरी
रामगढ़
मोहम्मद नईम अंसारी
सुनीता चौधरी
मांडूजेपी पटेलचंद्रनाथ भाई पटेल
हजारीबागमनीष जायसवाल
सिमरिया (SC)किशुन कुमार दासरामदेव सिंह भोगतामनोज चंद्रा
चतरा (SC)जनार्दन पासवानसत्यानंद भोक्ता
धनवारलक्ष्मण प्रसाद सिंह
बगोदरनागेंद्र महतोरजनी कौर
जमुआ (SC)केदार हाजराकेदार पासवान
गांडेयजय प्रकाश वर्मादिलीप वर्मा
गिरिडीहनिर्भय शाहबादी
डुमरीसुतलान अंसारी
गोमियागौतम तिवारीलंबोदर महतो
बेरमोयोगेश्वर महतो बातुल
बोकारोविरंची नारायणडॉ. प्रकाश सिंह
चंदनकियारीअमर कुमार बाउरीउमाकांत रजक
सिंदरीइंद्रजीत महतोशैलेंद्र द्विवेदीरमेश साहीसदानंद महतो
निरसाअपर्णा सेनगुप्ता
धनबादराज सिन्हा
झरियाश्रीमति रागिनी सिंह
टुंडी
बाघमाराढुल्लू महतोसंतोष महतो
बहरागोड़ाकुणाल सारंगीहरमोहन महतो
घाटाशिला (ST)लखन मार्डीडॉ. सुनीता
पोटका (ST)श्रीमति मेनका सरदारनरेश मुर्मू
जुगसलाईरामचंद्र सहिस
जमशेदपुर पूर्वरघुबर दासअभय सिंह
जमशेदपुर पश्चिमपंकज साव
ईचागढ़साधुचरण महतोविनोद राय
सरायकेलागणेश महालीअनिल सोरेन
चाईबासाज्योति भरमारचंदामुनी बालमुचु
मझगांवभूषण पथ पिंगलाजोसेफ पूर्ति
जगन्नाथपुरमंगल सिंह बोबोंगा
मनोहरपुर (ST)गुरु चरण नायकसुशीला टोप्पो
चक्रधरपुर (ST)लक्ष्मण गिलुवारामलाल मुंडा
खरसांवाजवाहर वनराराम होनहागा
तमाड़प्रेम साही मुंडा
तोरपा (ST)कोचे मुंडामार्शल मुंडू
खूंटीनीलकंठ मुंडा
सिल्लीसुदेश महतो
खिजरी (ST)रामकुमार पाहन
रांचीसीपी सिंह
हटियानवीन जायसवालशोभा यादव
कांके
मांडरदेव कुमार धानबंधु तिर्की
सिसईदिनेश ओरांव
गुमला (ST)मिशिर कुजुरभूषण तिर्की
बिशुनपुर (ST)अशोक उरांवचमरा लिंडा
सिमडेगा (ST)सदानंद बेसरामोहन बडाईक
कोलेबिरासुजान मुंडा
लोहरदगासुखदेव भगतरामेश्वर उरांवपवन तिग्गानीरू शांति
मनिका (ST)रघुपाल सिंहरामचंद्र सिंहराजपाल सिंह
लातेहार (SC)प्रकाश राम
पांकीशशि भूषण महतोदेवेंद्र सिंह बिट्टूरामदेव प्रसाद यादव
डाल्टेनगंजआलोक चौरसियाके.एन. त्रिपाठी
बिश्रामपुररामचंद्र चंद्रवंशीचंद्रशेखर दूबेशशिरंजन धर दूबे
छतरपुर (SC)श्रीमति पुष्पा देवीविजय रामशशिकांत कुमार
हुसैनाबादसंजय सिंह यादवआनंद प्रताप सिंहशिवपूजन मेहता
गढ़वासत्येंद्र तिवारीमिथिलेश कुमार ठाकुर
भवनाथपुरभानु प्रताप साहीके.पी.यादवरेखा चौबे

Source : न्यूज स्टेट ब्यूरो

Advertisment