/newsnation/media/media_files/2025/07/31/uttarakhand-panchayat-election-result-2025-07-31-10-08-06.jpg)
सांकेतिक तस्वीर Photograph: (social)
Jharkhand Municipal Election Result: झारखंड की सियासी बिसात पर जनता ने अपना निर्णय सुना दिया है. अधिक ​नगर निकायों के चुनावों के परिणाम सामने आ चुके हैं. राज्य के 48 नगर निकायों के सियासी दंगल में 'कमल' बाजी मारता दिख रहा है. वहीं कहीं-कहीं पर 'तीर-धनुष' और 'पंजे' ने अपनी पकड़ को मजबूत बनाया है. 2026 के चुनाव परिणामों ने आने वाले विधानसभा चुनावों को लेकर बड़ा संकेत दिया है. आखिर किस नगर निकाय से कौन जीता. आइए हम आपको बताते हैं.
झारखंड में कल रात 8 बजे तक अलग-अलग मतगणना केंद्रों पर काउंटिंग की गई. अब तक 9 नगर निगमों में से 8 के परिणाम सामने आ चुके हैं. वहीं 20 नगर परिषद में 8 और 19 नगर पंचायत में से 10 के परिणाम जारी किए गए हैं.
झारखंड के नगर निगम में अब तक कौन कहां से जीता?
रांची नगर निगम से भाजपा की रोशनी खलखो 157669 वोटों से जींती. वहीं आदित्यपुर से भाजपा के संजय सरदार 24615 वोटो से जीते. मेदिनीनगर से भाजपा से अरुणा शंकर 24169 वोटों से जीतीं. गिरिडीह से प्रमिला मेहरा झामुमो से 38091 से जीतीं. वहीं मानगो से कांग्रेस से सुधा गुप्ता 42022 वोटों से जीतीं.
/newsnation/media/agency_attachments/logo-webp.webp)
Follow Us