झारखंड : महिला के अश्लील विडियो बनाकर उन्हें सोशल मीडिया पर डालने वाला गिरफ्तार

मेदिनीनगर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी संदीप कुमार गुप्ता के अनुसार, गिरफ्तार आरोपी सत्य प्रकाश सिंह के पास से वह मोबाइल भी बरामद कर लिया गया है जिससे उसने महिला की विडियो बनायी थी.

मेदिनीनगर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी संदीप कुमार गुप्ता के अनुसार, गिरफ्तार आरोपी सत्य प्रकाश सिंह के पास से वह मोबाइल भी बरामद कर लिया गया है जिससे उसने महिला की विडियो बनायी थी.

author-image
yogesh bhadauriya
एडिट
New Update
प्रतीकात्मक तस्वीर

प्रतीकात्मक तस्वीर( Photo Credit : News Nation)

पलामू जिले के चैनपुर थाना क्षेत्र की एक महिला के अश्लील वीडियो बना कर उन्हें सोशल मीडिया पर साझाा करने के आरोप में एक व्यक्ति को पुलिस ने बृहस्पतिवार को गिरफ्तार किया.मेदिनीनगर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी संदीप कुमार गुप्ता के अनुसार, गिरफ्तार आरोपी सत्य प्रकाश सिंह के पास से वह मोबाइल भी बरामद कर लिया गया है जिससे उसने महिला की विडियो बनायी थी.उन्होंने बताया कि उक्त मामले में चैनपुर थाना में 19 जुलाई को प्राथमिकी दर्ज की गई थी? गुप्ता ने बताया कि गिरफ्तार शख्स पलामू जिले के तरहसी थानान्तर्गत गुरतुरी गांव का है.उन्होंने बताया कि आरोपी को स्थानीय अदालत  में पेश किया गया जिसने उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया.

Source : PTI

palamu district porn videos
Advertisment