26 मार्च को देवघर से पटना और रांची के लिए शुरू हो रही है विमान सेवा, सफर होगा आरामदायक

झारखंड के देवनगरी देवघर से 26 मार्च को हवाई सेवा शुरू होने जा रही है. देवघर से लोग आसानी से अब पटना और रांची का सफर तय कर सकेंगे.

author-image
Vineeta Kumari
New Update
flight

देवघर से पटना और रांची के लिए शुरू हो रही है विमान सेवा( Photo Credit : प्रतीकात्मक तस्वीर)

झारखंड के देवनगरी देवघर से 26 मार्च को हवाई सेवा शुरू होने जा रही है. देवघर से लोग आसानी से अब पटना और रांची का सफर तय कर सकेंगे. बता दें कि इंडिगो अपनी फ्लाइट सर्विस कल से देवघर से पटना और देवघर से रांची के लिए शुरू कर रही है. बुकिंग शुरू की जा चुकी है तो आप इसकी बुकिंग ऑनलाइन या ऑफलाइन कर सकते हैं. टिकट की कीमत करीब 4000 तय की गई है. बता दें कि फ्लाइट की सेवा शुरू होने से महज 1 घंटे में देवघर से पटना और देवघर से रांची तक का सफर तय किया जा सकेगा. फ्लाइट सुबह 11.15 में देवघर से पटना के लिए उड़ान भरेगी और करीब 1 घंटे में 12.15 तक पटना के जय प्रकाश नारायण एयरपोर्ट पहुंचेगी. 

Advertisment

यह भी पढ़ें- स्पंज फैक्ट्री से निकलने वाला जहरीला धुआं बना जानलेवा, किसानों की जमीन भी हो रही है बंजर

महज 1 घंटे में देवघर से पटना और रांची का सफर कर सकेंगे तय

वहीं पटना एयरपोर्ट से इंडिगो की फ्लाइट 6E-7945 दोपहर 12.35 पर देवघर के लिए उड़ान भरेगी, जो करीब 1 बजकर 35 मिनट पर देवघर एयरपोर्ट पर लैंड करेगी. 

रांची से देवघर तक की सीधी फ्लाइट

वहीं, शाम 4.45 में देवघर से रांची के लिए विमान उड़ान भरेगी जो शाम 5 बजकर 40 मिनट पर रांची के बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर पहुंचेगी. वहीं, रांची से दोपहर 3 बजकर 25 मिनट पर इंडिगो की फ्लाइट देवघर के लिए उड़ान भरेगी और एक घंटे में देवघर एयरपोर्ट पर 4 बजकर 25 मिनट पर लैंड करेगी. देवघर से इस विमान संचालन के बाद लोगों में खुशी का माहौल है क्योंकि लोग देवघर में अकसर बिजनेस या धार्मिक यात्रा के लिए आना-जाना करते रहते हैं. इस विमान सेवा के जरिए बिहार की राजधानी पटना और प्रदेश की राजधानी रांची से देवघर का सफर काफी आरामदायक और आसान हो जाएगा. 

HIGHLIGHTS

  • 26 मार्च से देवघर से पटना और रांची की विमान सेवा शुरू
  • महज 1 घंटे में तय कर सकेंगे सफर
  • विमान सेवा के लिए चुकाने पड़ेंगे करीब 4000 रुपये

Source : News State Bihar Jharkhand

deoghar flight price flight deoghar to ranchi Deoghar news flight deoghar to patna jharkhand-news indigo schedule Deoghar Airport Baba Baidyanath Dham
      
Advertisment