/newsnation/media/post_attachments/images/2023/09/01/siddhivinayakmandir-86.jpg)
हेमंत सोरेन ने सिद्धिविनायक के दर्शन किए( Photo Credit : न्यूज स्टेट बिहार झारखंड)
विपक्षी पार्टियों के गठबंधन INDIA की बैठक के बाद झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन भी मुंबई के प्रसिद्ध सिद्धिविनायक मंदिर में दर्शन करने पहुंचे. इस दौरान उनकी पत्नी भी उनके साथ मौजूद रहीं. सीएम हेमंत सोरेन ने सिद्धिविनायक के दर्शन करने के दौरान का वीडियो ट्विटर पर शेयर करते हुए लिखा, 'मुम्बई में विश्व प्रसिद्ध सिद्धिविनायक मंदिर में पूजा-अर्चना कर झारखण्डवासियों की सुख, शांति और समृद्धि की कामना की. गणपति बप्पा मोरया! मंगलमूर्ति मोरया!' बता दें कि एक दिन पहले यानि INDIA गठबंधन की बैठक में शामिल होने से पहले बिहार के डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव और उनके पिता व RJD चीफ लालू यादव ने भी सिद्धीविनायक के दर्शन करने पहुंचे थे.
मुम्बई में विश्व प्रसिद्ध सिद्धिविनायक मंदिर में पूजा-अर्चना कर झारखण्डवासियों की सुख, शांति और समृद्धि की कामना की।
गणपति बप्पा मोरया!
मंगलमूर्ति मोरया! pic.twitter.com/Oq2vF0D83v— Hemant Soren (@HemantSorenJMM) September 1, 2023
Source : News State Bihar Jharkhand