/newsnation/media/post_attachments/images/2018/01/21/44-646474-operation-arjun.jpg)
प्रतीकात्मक फोटो
पाकिस्तानी सैनिकों ने एक बार फिर से सीजफायर का उल्लंघन करते हुए नियंत्रण रेखा से सटे इलाकों में भारी गोलीबारी की है। इस सीजफायर में एक स्थानीय भारतीय नागरिक की मौत हो गई है। वहीं एक अन्य नागरिक घायल हो गया है।
पाकिस्तानी सैनिकों ने नियंत्रण रेखा से सटे नौशेरा, राजौरी और अखनूर में भारी गोलीबारी की है। गौरतलब है कि पिछले तीन दिनों से पाकिस्तान लगातार सीमा पर भारी गोलीबारी कर रहा है।
इस गोलीबारी में शनिवार रात भारतीय सेना के एक जवान की मौत हो गई। राजौरी के डीसी शाहिद इकबाल चौधरी ने कहा, 'पाकिस्तान ने आज शाम नियंत्रण रेखा से सटे इलाकों भवानी और कराली में भारी गोलीबारी की है।' वहीं अखनूर में भी पाकिस्तान ने गोलीबारी की है।
Jammu & Kashmir: One civilian dead, one injured in ceasefire violation by Pakistan in Kanachak area of Akhnoor sector
— ANI (@ANI) January 21, 2018
भारतीय सेना इस गोलीबारी का मुंहतोड़ जवाब दे रही हैं। कल हुई मौत के बाद सीजफायर उल्लंघन में मरने वालों की संख्या बढ़कर 11 हो चुकी है। मरने वालों में छह सामान्य नागरिक जबकि तीन सेना और दो बीएसएफ के जवान हैं।
इसे भी पढ़ें: PM मोदी ने बताया, क्या है BJP के 'कांग्रेस मुक्त' भारत की सच्चाई
Source : News Nation Bureau