जम्मू-कश्मीर: हिमस्खलन की चपेट में आकर एक जवान की मौत एक घायल

जम्मू-कश्मीर पुलिस ने बताया कि आज सुबह साव्जियां सेक्टर में राष्ट्रीय रायफल्स की एक चौकी हिमस्खलन की जद में आ गई और दो सैनिक बर्फ में दब गए.

जम्मू-कश्मीर पुलिस ने बताया कि आज सुबह साव्जियां सेक्टर में राष्ट्रीय रायफल्स की एक चौकी हिमस्खलन की जद में आ गई और दो सैनिक बर्फ में दब गए.

author-image
Deepak K
एडिट
New Update
जम्मू-कश्मीर: हिमस्खलन की चपेट में आकर एक जवान की मौत एक घायल

हिमस्खलन से एक जवान की मौत (पीटीआई)

जम्मू कश्मीर के पुंछ जिले में नियंत्रण रेखा से लगी सेना की एक चौकी बृहस्पतिवार को हिमस्खलन की चपेट में आ गई जिससे एक जवान की मौत हो गई और एक घायल हो गया. जम्मू-कश्मीर पुलिस ने यह जानकारी दी. उन्होंने बताया कि आज सुबह साव्जियां सेक्टर में राष्ट्रीय रायफल्स की एक चौकी हिमस्खलन की जद में आ गई और दो सैनिक बर्फ में दब गए. जिसके बाद तत्काल बचाव अभियान चलाया गया.

Advertisment

पुलिस के अनुसार , एक जवान की मौके पर ही मौत हो गई और दूसरा घायल हो गया. घायल जवान को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया है.'

LOC poonch kashmir jammu army jawan avalanche district
Advertisment