जम्मू-कश्मीर: कृष्णा घाटी में पाकिस्तानी गोलीबारी में 1 जवान शहीद, 3 घायल

पुलिस ने कहा कि पाकिस्तानी सेना ने बिना उकसावे के कृष्णा घाटी सेक्टर में भारतीय चौकियों को निशाना बनाकर गोलाबारी और गोलीबारी की।

पुलिस ने कहा कि पाकिस्तानी सेना ने बिना उकसावे के कृष्णा घाटी सेक्टर में भारतीय चौकियों को निशाना बनाकर गोलाबारी और गोलीबारी की।

author-image
Deepak K
एडिट
New Update
जम्मू-कश्मीर: कृष्णा घाटी में पाकिस्तानी गोलीबारी में 1 जवान शहीद, 3 घायल

जम्मू-कश्मीर में नियंत्रण रेखा के पास सीज़फायर उल्लंघन का मामला शांत होने का नाम नहीं ले रहा है। ताज़ा मामले में पाकिस्तानी सैनिकों द्वारा कृष्णा घाटी के पास गोलीबारी हुई है। इस घटना में एक सैनिक शहीद हो गया है जबकि तीन अन्य घायल हैं।

Advertisment

जानकारी के मुताबिक तीन घायलों में से एक सैनिक की हालत काफी गंभीर बताई जा रही है।

सेना के मुताबिक पाकिस्तान आटोमैटिक हथियार और मोर्टारों का इस्तेमाल करते हुए अंधाधुंध फायरिंग कर रहा है। हालांकि भारत की तरफ से भी पाकिस्तानी गोलीबारी का माकूल जवाब दिया जा रहा है।

पुलिस ने कहा कि पाकिस्तानी सेना ने बिना उकसावे के कृष्णा घाटी सेक्टर में भारतीय चौकियों को निशाना बनाकर गोलाबारी और गोलीबारी की।

एक पुलिस सूत्र ने कहा, 'गोलीबारी सुबह 7.30 बजे शुरू हुई। एक अधिकारी सहित घायल जवानों को उधमपुर स्थित सेना अस्पताल में भर्ती कराया गया।'

इसस पहले पाकिस्तानी सेना ने सोमवार को भी राजौरी जिले के केरी इलाके में भारी गोलाबारी और गोलीबारी की थी। रविवार को पुंछ जिले के खारी करमारा इलाके में संघर्ष विराम का उल्लंघन किया गया था।

यह भी पढ़ें: जम्मू-कश्मीर: आतंकियों ने घर में घुसकर बरसाई गोलियां, दामाद को किया अगवा

Source : News Nation Bureau

jammu-kashmir Ceasefire Violation krishna ghati
Advertisment