/newsnation/media/media_files/2026/02/23/kishtwar-terrorists-killed-2026-02-23-17-00-22.jpg)
Kishtwar terrorists killed Photograph
Jammu-Kashmir: व्हाइट नाइट कॉर्प्स (White Knight Corps) ने जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ जिले के चतरू इलाके में बड़ी कामयाबी हासिल की है. सेना ने बताया कि 326 दिनों तक चले संयुक्त ऑपरेशन में सात खूंखार आतंकियों को मार गिराया गया. यह ऑपरेशन बेहद कठिन हालात में अंजाम दिया गया.
कड़ाके की ठंड के बीच भी जारी रहा अभियान
सेना के अनुसार, चतरू और आसपास के ऊंचाई वाले पहाड़ी इलाकों में कड़ाके की ठंड, लगातार बारिश और बर्फबारी के बीच सुरक्षाबलों ने अभियान जारी रखा. इस मिशन में सेना, जम्मू-कश्मीर पुलिस और Central Reserve Police Force ने मिलकर काम किया. मजबूत खुफिया तंत्र के आधार पर आतंकियों की गतिविधियों पर नजर रखी गई और आखिरकार उन्हें घेरकर मार गिराया गया.
🚨 #Breaking
— Madhurendra kumar मधुरेन्द्र कुमार (@Madhurendra13) February 23, 2026
ऑपरेशन #Trashi-I’ पर सेना का बड़ा खुलासा, 5 जैश आतंकियों का सफाया 🇮🇳
📍किश्तवाड़ (जम्मू-कश्मीर) में काउंटर-इंसर्जेंसी फोर्स (CIF) डेल्टा के GOC मेजर जनरल ए.पी.एस. बाल (SM) ने हाल ही में संपन्न ऑपरेशन Trashi-I को समन्वय और दृढ़ता का उदाहरण बताया।
📍 फरवरी महीने में… pic.twitter.com/Yuv05P00NW
ऑपरेशन में आधुकनिक तकनीक का इस्तेमाल
मारे गए आतंकी पाकिस्तान समर्थित आतंकी संगठन Jaish-e-Mohammed से जुड़े थे. सुरक्षाबलों ने जैश के कमांडर सैफुल्लाह और उसके साथियों को ढेर कर दिया. सेना ने बताया कि ऑपरेशन के दौरान आधुनिक तकनीक का भी इस्तेमाल किया गया. इसमें एफपीवी ड्रोन, सैटेलाइट इमेज और आरपीए/यूएवी जैसे उपकरण शामिल थे, जिनकी मदद से आतंकियों की सटीक लोकेशन का पता लगाया गया.
कई बार हो चुकी है मुठभेड़
पिछले एक साल में चतरू के घने जंगलों में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच कई बार मुठभेड़ हुई. दबाव बढ़ने पर आतंकी लगातार अपनी जगह बदलते रहे. वे किश्तवाड़ से डोडा, कठुआ और उधमपुर जिलों तक भागते रहे, लेकिन सुरक्षाबलों ने उनका पीछा नहीं छोड़ा. आखिरकार, सुरक्षाबलों ने उन्हें घेरकर खत्म कर दिया.
आगे भी जारी रहेगा अभियान
सेना ने कहा कि यह कार्रवाई आतंकी नेटवर्क के लिए बड़ा झटका है. जवानों के साहस और खुफिया एजेंसियों के समन्वय से यह सफलता मिली है. इससे पहले 7 फरवरी को केंद्रीय गृह मंत्री Amit Shah ने जम्मू में सुरक्षा समीक्षा बैठक की थी. उन्होंने सुरक्षाबलों को पहाड़ी इलाकों में छिपे आतंकियों के खिलाफ मिशन मोड में कार्रवाई करने के निर्देश दिए थे. सेना ने साफ कहा है कि आतंक के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा.
यह भी पढ़ें: किश्तवाड़ एनकाउंटर: सेना ने तीसरे आतंकवादी को मार गिराया, भारी मात्रा में हथियार बरामद
/newsnation/media/agency_attachments/logo-webp.webp)
Follow Us