जम्मू-कश्मीर: बर्फबारी का कहर, हिमस्खलन ने ली 14 जवानों की जान

जम्मू-कश्मीर के गुरेज में हिमस्खलन से 14 जवानों की मौत हो गई। गुरुवार को 10 जवानों की मौत की खबर आई थी। हिमस्खलन के बाद से 10 जवान लापता थे।

जम्मू-कश्मीर के गुरेज में हिमस्खलन से 14 जवानों की मौत हो गई। गुरुवार को 10 जवानों की मौत की खबर आई थी। हिमस्खलन के बाद से 10 जवान लापता थे।

author-image
Jeevan Prakash
एडिट
New Update
जम्मू-कश्मीर: बर्फबारी का कहर, हिमस्खलन ने ली 14 जवानों की जान

फाइल फोटो (Image Source- Gettyimages)

जम्मू-कश्मीर में भारी बर्फबारी जवानों पर कहर बनकर टूटा है। हिमस्खलन में 14 जवानों की मौत हो गई। कश्मीर के गुरेज सेक्टर में गुरुवार को बर्फ की एक विशाल चट्टान सेना के शिविर पर आ गिरी, जिसमें सैनिक की मौत हुई है।

Advertisment

गुरुवार को 10 जवानों के शव को बर्फ से निकाला गया था। वहीं तब से 4 सैनिक लापता थे। जिसके बाद रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया गया और शुक्रवार को 4 जवानों के शव बर्फ के नीचे से निकाले गये। इसी के साथ गुरेज में हिमस्खलन के कारण मरने वालों की संख्या 14 हो गई है।

सेना के 51 राष्ट्रीय राइफल्स का कैंप गुरेज़ सेक्टर में है जो गुरुवार को हिमस्खलन की चपेट में आ गया था। सेना की तरफ से जारी बयान में कहा गया था, 'जूनियर कमीशंड अधिकारी के साथ सात जवानों को सुरक्षित बचा लिया गया है।'

इससे पहले बुधवार को 25 जनवरी को जम्मू-कश्मीर के सोनमर्ग में सेना कैंप में बर्फबारी से एक अधिकारी की मौत हो गई थी। इसके अलावा सेना के 8 जवान बर्फ के नीचे आ गए थे, जिन्हें बचा लिया गया था।

और पढ़ें: कश्मीरी पंडितों के पुनर्वास के लिए की गई100 एकड़ जमीन की पहचान

जम्मू-कश्मीर के पहाड़ी इलाकों में भारी बर्फबारी के कारण हिमस्खल की घटनाएं हो रही हैं। अधिकारियों ने राज्य के पहाड़ी इलाकों में हिमस्खलन की चेतावनी दी है।

HIGHLIGHTS

  • जम्मू-कश्मीर के गुरेज में 4 जवानों के शव बरामद, गुरुवार को हुई थी 10 की मौत
  • गुरेज में सेना के शिविर पर हुआ था हिमस्खलन, तब से लापता थे 4 जवान

Source : News Nation Bureau

Jammu and Kashmir avalanche Soldiers gurez 51 RR
      
Advertisment