New Update
/newsnation/media/media_files/2025/05/03/uJp8A55aFuSjz857rGMS.jpg)
bsf update Photograph: (social media)
जम्मू-कश्मीर के सांबा जिले के रामगढ़ सेक्टर में भारत-पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय सीमा पर बीएसएफ ने एक पाकिस्तानी घुसपैठिए को पकड़ लिया है. यह घटना रविवार शाम की है, जब बीएसएफ जवानों ने बॉर्डर आउटपोस्ट बल्लर के पास संदिग्ध गतिविधि देखी.
Advertisment
घुसपैठिया शाम करीब 7 बजे सीमा पार करने की कोशिश कर रहा था. जवानों ने उसे तुरंत हिरासत में ले लिया. फिलहाल आरोपी से सुरक्षा एजेंसियां और स्थानीय पुलिस पूछताछ कर रही हैं ताकि यह पता लगाया जा सके कि वह किस मकसद से भारत आया था.
इससे पहले 26 जनवरी को भी सांबा जिले में बीएसएफ ने एक पाकिस्तानी घुसपैठिए को मार गिराया था. उसकी पहचान लाहौर निवासी 61 वर्षीय मोहम्मद आरिफ के रूप में हुई थी. सुरक्षा एजेंसियां पूरे मामले की गंभीरता से जांच कर रही हैं.
खबर आगे अपडेट की जा रही है...
/newsnation/media/agency_attachments/logo-webp.webp)
Follow Us