/newsnation/media/post_attachments/images/2017/10/07/29-Army.jpg)
पाकिस्तान ने तोड़ा सीजफायर (फाइल फोटो)
पाकिस्तान ने शुक्रवार को लगातार छठे दिन सीजफायर का उल्लंघन किया। पाकिस्तानी सेना ने नौशेरा में भारतीय चौकियों को निशाना बनाते हुए मोर्टार से गोले दागे और स्वचालित व छोटे हथियारों से गोलीबारी की।
भारतीय जवान भी पाकिस्तान की और से बगैर उकसावे के किये गए गोलीबारी का जवाब दे रहे हैं। पाकिस्तानी गोलीबारी में अब तक जान-माल के नुकसान की खबर नहीं है।
पाकिस्तान ने पुंछ के देगवार शुक्रवार को सीजफायर तोड़ा था। इससे पहले 4 अक्टूबर को पाकिस्तान की ओर से की गई गोलीबारी में सेना के तीन जवान घायल हो गए थे।
J&K: Pakistan violated ceasefire in Nowshera Sector late last night & continued for an hour; Indian troops retaliated.
— ANI (@ANI) October 7, 2017
वहीं 3 अक्टूबर को गश्ती के दौरान, नियंत्रण रेखा के मेंढर सेक्टर में चेरा फॉरवर्ड पोस्ट पर तैनात नायक मोहिंदर चेन्जंग पाकिस्तान की ओर से की गई गोलीबारी में शहीद हो गए थे।
वहीं 2 अक्टूबर को पुंछ जिले में नियंत्रण रेखा (एलओसी) पर पाकिस्तान की गोलाबारी में 10 साल के एक बच्चे और 15 साल की लड़की की मौत हो गई थी।
और पढ़ें: डोकलाम पर अपने वादे से मुकरने लगा चीन, पीछे नहीं हट रहे चीनी सैनिक
Source : News Nation Bureau