/newsnation/media/post_attachments/images/2017/08/16/86-pakistan.jpg)
पाकिस्तानी रेजर्स ने एक बार फिर सीजफायर का उलंघन किया है। भारतीय सेना भी इस गोलीबारी का जवाब दे रही है। पाकिस्तानी रेंजर्सों ने नियंत्रण रेखा के पास पुंछ सेक्टर में गोलीबारी की है।
गोलीबारी में अभी तक किसी के नुकसान की कोई खबर नहीं है। बतााया जा रहा है कि पाकिस्तानी रेंजर्स ने भारतीय चौकियों को निशाना बनाकर फायरिंग शुरू कर दी। फायरिंग के बाद भारतीय सेना भी मुंहतोड़ जवाब दे रही है।
#FLASH J&K: Ceasefire violation by Pakistan in Poonch sector along LoC. Indian army retaliating.
— ANI (@ANI) August 16, 2017
इससे पहले 15 अगस्त को भी पाकिस्तान की तरफ सीजफायर का उल्लघन किया गया था। स्वतंत्रता दिवस पर जम्मू-कश्मीर के उरी सेक्टर में नियंत्रण रेखा के पास दो स्थानों पर गोलीबारी थी। इस गोलीबारी में एक महिला घायल हो गई थी।
सभी राज्यों की खबरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
Source : News Nation Bureau
/newsnation/media/agency_attachments/logo-webp.webp)
Follow Us