/newsnation/media/post_attachments/images/2022/07/07/amarnath-yatra-32.jpg)
Amarnath Yatra( Photo Credit : FILE PIC)
मौसम विभाग ने जम्मू-कश्मीर में अगले 6 दिन 10 जुलाई तक लगातार बारिश होने की भविष्यवाणी की है। बारिश का सीधा असर अमरनाथ यात्रा पर पड़ता हुआ नजर आ रहा है। मंगलवार को अमरनाथ यात्रा को बालटाल और पहलगाम दोनो रूट से बारिश के चलते रोक दिया गया था। जिसे आज सुबह एक बार फिर शुरू कर दिया गया। वही जम्मू से यात्रा को आज स्थगित करने के फैसले के बाद एक बार फिर यात्रा को 6 घंटे की देरी के साथ रवाना कर दिया गया। लेकिन एक बार फिर अब बालटाल जाने वाले यात्रियों को रामबन के यात्री निवास में रोक लिया गया है।
वही अमरनाथ यात्रियों की बड़ी संख्या को देखते प्रशासन ने इस बार रामबन के चंद्रकोट में एक बड़ा यात्री निवास भी तैयार किया है। यात्रा रुकने की स्तिथि में 3600 यात्रियों के रहने और खाने पीने की सारी व्यवस्था वहा की गई है। प्रशासन द्वारा गाड़ियों की पार्किंग की व्यवस्था भी यात्रा निवास की साथ ही की गई है।
इस साल अमरनाथ यात्रा में अब तक 65000 से ऊपर यात्री बाबा बर्फानी के दर्शन कर चुके है। बालटाल और पहलगाम दोनो ही जगह अमरनाथ यात्रियों का जमावड़ा लगा हुआ है। प्रशासन मौसम को देखते हुए यात्रा को आगे जाने की इजाजत दे रहा है। वही इस साल जाने वाली छड़ी मुबारक यात्रा 13 जुलाई को निकलेगी।
Source : Shahnwaz Khan