भारत ने सीजफायर तोड़ने की कोशिश कर रहे पाकिस्तान के दो सैनिकों को ढेर कर दिया है। पाक मीडिया के मुताबिक सीजफायर के उल्लंघन के दौरान भारतीय जवानों ने दो सैनिकों को मार गिराया।
आपको बता दें कि गुरुवार तड़के पाकिस्तानी सेना ने जम्मू-कश्मीर के पुंछ में फायरिंग शुरू कर दी थी। जिसके बाद भारतीय जवानों की जवाबी कार्रवाई सुबह करीब 8 बजे तक चली।पाक आर्मी ने रात ढाई बजे के करीब पुंछ के मेंढर सेक्टर में फायरिंग की थी।
यह सीजफायर का उल्लंघन ऐसे समय में हुआ है जब भारत-पाकिस्तान के बीच रिश्तों में तल्खी चरम पर है। इससे पहले 25 सितंबर को पाकिस्तान ने भारतीय सीमा पर सीजफायर का उल्लंघन किया था।
Source : News Nation Bureau