जम्मू-कश्मीर: कुपवाड़ा में नियंत्रण रेखा पर गोलीबारी में महिला घायल

कुपवाड़ा जिले में नियंत्रण रेखा (एलओसी) पर रात में पाकिस्तानी गोलीबारी में एक महिला घायल हो गई।

कुपवाड़ा जिले में नियंत्रण रेखा (एलओसी) पर रात में पाकिस्तानी गोलीबारी में एक महिला घायल हो गई।

author-image
Aditi Singh
एडिट
New Update
जम्मू-कश्मीर: कुपवाड़ा में नियंत्रण रेखा पर गोलीबारी में महिला घायल

 जम्मू एवं कश्मीर के कुपवाड़ा जिले में नियंत्रण रेखा (एलओसी) पर रात में पाकिस्तानी गोलीबारी में एक महिला घायल हो गई।

Advertisment

पुलिस का कहना है कि पाकिस्तानी सेना ने गुरुवार रात 11 बजे तंगधर सेक्टर में एलओसी पर गोलीबारी और गोलाबारी शुरू कर दी। 

उन्होंने कहा, 'भारतीय सुरक्षाबलों ने इसका मुंहतोड़ जवाब दिया। शुक्रवार तड़के 4.30 बजे तक रूक-रूककर गोलीबारी होती रही।'

पुलिस अधिकारी ने कहा, 'नियंत्रण रेखा पार से की गई गोलीबारी में महिला घायल हो गई। महिला की पहचान नूर जहां के रूप में की गई है, जिस समय गोलीबारी हुई, वह अपने घर में थी। महिला को अस्पताल में भर्ती कराया गया।'

इसे भी पढ़ें: बीजेपी का ऐलान, सत्ता में आने पर BPL महिलाओं को देगी मुफ्त स्मार्ट फोन

Source : IANS

cease fire violation Kupawara
      
Advertisment