logo-image

"हर घर तिरंगा" के लिए जम्मू प्रशासन की बड़ी मुहिम , जम्मू से बॉर्डर तक लगेंगे 3.50 लाख झंडे 

देश भर में हर घर तिरंगा की मुहिम चल रही है और धारा 370 जाने के बाद पहली बार जम्मू कश्मीर के हर घर में तिरंगा लग सके इसके लिए जम्मू प्रशासन ने बड़ा टारगेट सेट की।

Updated on: 09 Aug 2022, 03:15 PM

New Delhi:

देश भर में हर घर तिरंगा की मुहिम चल रही है और धारा 370 जाने के बाद पहली बार जम्मू कश्मीर के हर घर में तिरंगा लग सके इसके लिए जम्मू प्रशासन ने बड़ा टारगेट सेट की। जम्मू प्रशासन शहर से लेकर बॉर्डर इलाकों तक 3.50 लाख झंडे लगाने जा रहा है। इसके लिए तहसील और ब्लॉक स्तर के सभी अधिकारियों को आदेश जारी कर दिए गए है। मिनिस्ट्री ऑफ कल्चर और सेल्फ हेल्प ग्रुप की मदद से प्रशासन अब तक 2 लाख झंडे अलग अलग इलाकों तक पंहुचा चुका है। राशन डिपो के जरिए झंडे आम आदमी के घरों तक पहुंचाए जा रहे है। प्रशासन के मुताबिक बाजार में भी झंडे बड़ी मात्रा में उपलब्ध है और जरूरत के मुताबिक उनके अलग अलग जगहों पर भेजा जा रहा है। इसके साथ ऐसे लोग भी बड़ी तादाद में है जो खुद ही झंडे अपने घरों पर लगा रहे है। 

वही प्रशासन हर घर तिरंगा कैंपेन को घर घर पहुंचाने के लिए युद्ध स्तर पर काम कर रहा है। हर स्कूल में तिरंगा रैली निकाली जा रही है। पुलिस शहर भर ने लोगो को प्रत्साहित करने के लिए बाइक रैली निकाल रही है तो वही बीएसएफ बॉर्डर के इलाकों में घर घर पहुंच कर लोगो तक तिरंगा पहुंचाने और उन्हे देश के प्रति वफादार रहनी की प्रेरणा दे रही है।