/newsnation/media/post_attachments/images/2017/04/06/86-avalancheNew.jpg)
जम्मू-कश्मीर में हिमस्खलन
जम्मू एवं कश्मीर के लद्दाख में गुरुवार को हिमस्खलन की चपेट में आई एक सैन्य चौकी पर तैनात भारतीय सेना के पांच जवान मलबे में दब गए, जिनमें से दो को सुरक्षित निकाल लिया गया। लेकिन तीन अन्य जवान अभी भी मलबे में दबे हुए हैं।
भारतीय सेना के उधमपुर मुख्यालय के नॉर्दर्न कमांडर ने बताया, 'अभूतपूर्व हिमपात के कारण हिमस्खलन की कई घटनाएं हुईं, जिसमें बटालिक सेक्टर में स्थित एक सैन्य चौकी मलबे के नीचे दब गई। मलबे में दबे पांच जवानों में से दो को सुरक्षित निकाल लिया गया है। बचाव अभियान जारी है।'
उन्होंने कहा, 'सेना ने मलबे में अभी भी दबे तीन जवानों को बचाने के लिए विशेष रूप से प्रशिक्षित और सभी उपकरणों से लैस हिमस्खलन बचाव दल लगाया है।'
बता दें कि इसी वर्ष जनवरी में जम्मू एवं कश्मीर में नियंत्रण रेखा के नजदीक एक सैन्य चौकी और एक गश्ती दल के हिमस्खलन की चपेट में आ जाने से 15 सैनिकों की मौत हो गई थी।
और पढ़ें: आजम खान के करीबी शिया वक्फ बोर्ड के चेयरमैन वसीम रिजवी के खिलाफ FIR
आईपीएल 10 से जुड़ी हर बड़ी खबर के लिए यहां क्लिक करें
Source : IANS
/newsnation/media/agency_attachments/logo-webp.webp)
Follow Us