/newsnation/media/post_attachments/images/2022/10/13/pmnarendramodi-72.jpg)
PM Modi ( Photo Credit : ANI)
यात्रीगण कृपया ध्यान दें : देश की चौथी वन्देभारत एक्सप्रेस ( Vande Bharat Express train ) ऊना हिमांचल प्रदेश को मिल गई है. हिमाचल प्रदेश को वन्देभारत की सौगात मिल चुकी है. आज सुबह पीएम मोदी ( PM Narendra Modi in Himachal Pradesh ) ने अम्बादौरा रेलवे स्टेशन से वन्देभारत चार को पीएम मोदी ने ग्रीन सिग्नल दे दिया। वन्देभारत की ये चौथी ट्रेन है जो दिल्ली से हिमाचल प्रदेश के ऊना तक पहुंचेगी। अभी तक 3 वन्देभारत चल रही हैं अब चौथी भी शामिल हो गई. वन्देभारत की तीन ट्रेनें देश भारत में चल रही हैं. पहली वन्देभारत ट्रेन दिल्ली से कटरा, दूसरी वन्देभारत ट्रेन दिल्ली से वाराणसी और हाल ही में शुरू हुई तीसरी वन्देभारत ट्रेन गांधी नगर से मुम्बई सेंट्रल के बीच चलाई जा रही है और अब चौथी वन्देभारत ट्रेन ऊना से चलेगी जो दिल्ली पहुंचेगी।
Himachal Pradesh | PM Modi flags off the Vande Bharat Express train from Una railway station to Delhi, in the presence of CM Jairam Thakur, Railways Minister Ashwini Vaishnaw & Union minister & Hamirpur MP Anurag Thakur
This is the 4th Vande Bharat train in the country. pic.twitter.com/xSFXI6HzMI
— ANI (@ANI) October 13, 2022
चौथी वन्देभारत का पूरा शेड्यूल जानिए
हिमाचल की वादियों में वन्देभारत से भी सफर किया जा सकेगा, नई दिल्ली से सुबह 5 बजकर 50 मिनट पर चौथी वन्देभारत ऊना के लिए निकलेगी और अम्बा दौरा करीब 11 बजे सुबह पहुंच जाएगी इसमें कुल समय 5 घंटे 10 मिनट में रास्ता तय करेगी,वहीं वापसी में 5 घंटे 25 मिनट लगेंगे वन्देभारत को दिल्ली पहुंचने में, अम्बादौरा से वन्देभारत ट्रेन 1 बजे चलेगी और 6 बजकर 25 मिनट पर दिल्ली पहुंचेगी।
78KM प्रति घंटे की रफ्तार
चौथी वन्देभारत 78 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलेगी, पहाड़ी इलाकों से होते हुए ऊना पहुंचेगी, ट्रेन में 16 कोच होंगे और 2 EC और बाकी 14CC कोच होंगे।
Source : Sayyed Aamir Husain