हरियाणा के मंत्री अनिल विज ने कहा, हिंदू आतंकवादी नहीं हो सकता
विवादों में अक्सर रहने वाले हरियाणा के स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने कहा है कि हिंदू कभी आतंकी नहीं हो सकता है।
नई दिल्ली:
विवादों में अक्सर रहने वाले हरियाणा के स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने कहा है कि हिंदू कभी आतंकी नहीं हो सकता है। उन्होंने कांग्रेस पर आरोप लगाया कि इस शब्द (हिंदू आतंकवादी) का इस्तेमाल देश की सबसे पुरानी पार्टी करती है।
जिसपर पलटवार करते हुए कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने कहा कि विज ने सही फरमाया है। संघी आतंकवाद होता है। हिंदू आतंकवाद कभी नहीं होता।
हरियाणा की मनोहर लाल खट्टर सरकार में मंत्री अनिल विज ने कहा, 'पाकिस्तान के आदमियों को रिहा कर दिया गया और भारत के लोगों को पकड़कर हिंदू आतंकवाद का नाम दिया गया। ये सब कांग्रेस सरकार का खेल हैं। और सरकार के इशारे पर उन पाकिस्तानियों को छोड़ा गया होगा।'
#WATCH: A Hindu cannot be a terrorist, no term like 'Hindu terrorism' says Haryana Minister Anil Vij pic.twitter.com/Ff8ULbD3P3
— ANI (@ANI_news) June 21, 2017
न्यूज एजेंसी एएनआई ने वीडियो जारी किया है जिसमें विज कह रहे हैं कि कांग्रेस ने झूठ फैलाया कि हिंदुस्तान में हिंदू आतंकवाद है। जबकि भारत में हिंदू आतंकवाद हो ही नहीं सकता। हिंदू आतंकवाद जैसा कुछ भी नहीं होता।
Unhone sahi farmaaya hai, Sanghi aatankwaad hota hai...Hindu aatankwaad kabhi nahin hota: Digvijaya Singh,Cong on Haryana Minister Anil Vij pic.twitter.com/6dQIG3ZtmU
— ANI (@ANI_news) June 21, 2017
आपको बता दें कि अनिल विज साल 2007 में हुए समझौता ब्लास्ट के बारे में बात कर रहे थे। समझौता एक्सप्रेस में हुए धमाके में 68 लोगों की मौत हुई थी। जिनमें से अधिकांश पाकिस्तानी थे।
आरएसएस से जुड़े रहे असीमानंद 2007 के समाझौता एक्सप्रेस विस्फोट की साजिश रचने के आरोपी हैं।
और पढ़ें: मुख्यमंत्री विजयन ने कहा, केरल में PM मोदी की जान को था खतरा
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
धर्म-कर्म
-
Chanakya Niti: चाणक्य नीति क्या है, ग्रंथ में लिखी ये बातें गांठ बांध लें, कभी नहीं होंगे परेशान
-
Budhwar Ganesh Puja: नौकरी में आ रही है परेशानी, तो बुधवार के दिन इस तरह करें गणेश जी की पूजा
-
Sapne Mein Golgappe Khana: क्या आप सपने में खा रहे थे गोलगप्पे, इसका मतलब जानकर हो जाएंगे हैरान
-
Budhwar Ke Upay: बुधवार के दिन जरूर करें लाल किताब के ये टोटके, हर बाधा होगी दूर