पलवल: घरेलु कलह के चलते पति ने 35 वर्षीय पत्नी की गला दबा कर की हत्या
पलवल शहर के राजीव नगर में घरेलु कलह के चलते पति ने 35 वर्षीय पत्नी की गला दबा कर हत्या कर दी। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। मकान मालिक ने मामले की शिकायत पुलिस को दी।
नई दिल्ली:
पलवल शहर के राजीव नगर में घरेलु कलह के चलते पति ने 35 वर्षीय पत्नी की गला दबा कर हत्या कर दी। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। मकान मालिक ने मामले की शिकायत पुलिस को दी। कैंप थाना पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए जिला नागरिक अस्पताल भिजवाया। पुलिस ने मकान मालिक की शिकायत पर आरोपी पति के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है। अभी तक आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हुई है।
जांच अधिकारी रविंद्र सिंह ने बताया कि राजीव नगर की गली नंबर 13 निवासी रघुबीर सिंह ने पुलिस को दी शिकायत कहा है कि उसने अपने मकान के ऊपर वाले तीन कमरे किराये पर दिए हुए हैं। एक कमरे में उत्तर प्रदेश के जिला हाथरस के थाना सासनी अंतर्गत नदोना नंगला लच्छी निवासी रंजीत अपनी पत्नी नवीता के साथ रहता है। पति-पत्नी के बीच झगड़ा होता रहता है। छोटी-छोटी बातों पर रणजीत अपनी पत्नी के साथ मारपीट करता रहता था। 27 अप्रैल को सुबह आठ बजे रणजीत मजदूरी पर गया, परंतु दो घंटे बाद ही वापस आ गया। घर आकर पति-पत्नी के बीच झगड़ा शुरू हो गया। रणजीत से पूछने पर बताया कि वह नवीता को अपने साथ गांव ले जाना चाहता है, परंतु वह मना कर रही है। दोनों को शांत करा दिया और दोनों बाहर चले गए। रात को करीब 11 बजे वापस लौटे। आते ही दोनों के बीच फिर से झगड़ा शुरू हो गया। रात के करीब डेढ बजे कमरे से चिल्लाने की आवाज सुनाई दी। वह ऊपर पहुंचा तो कमरा बंद था। कमरे को खुलवाया तो रणजीत ने बताया कि उसने नवीता की गला घोंटकर हत्या कर दी। जिसके बाद वह मौके से फरार हो गया। उन्होंने मामले की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपी पति के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि महिला पश्चिम बंगाल के जिला नंदाग्राम की रहने वाली थी। परिजनों को सूचना दे दी गई है। अभी तक कोई भी परिजन नहीं पहुंचा है। शव को पोस्टमार्टम करवा दिया गया है।
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
-
Pushpa 2 Pre Box Office: रिलीज से पहले ही 'पुष्पा 2' बना रही है हिस्ट्री, किया 1000 करोड़ का बिजनेस
-
Babita Kapoor Birthday: करीना के बेटों ने अपनी नानी को दिया बर्थडे सरप्राइज, देखकर आप भी कहेंगे 'क्यूट'
-
Arti Singh Bridal Shower: शादी से पहले बोल्ड हुईं Bigg Boss फेम आरती सिंह, ब्राइडल शॉवर में ढाया कहर, देखें तस्वीरें
धर्म-कर्म
-
Hanuman Jayanti 2024: हनुमान जयंती पर गलती से भी न करें ये काम, बजरंगबली हो जाएंगे नाराज
-
Vastu Tips For Office Desk: ऑफिस डेस्क पर शीशा रखना शुभ या अशुभ, जानें यहां
-
Aaj Ka Panchang 20 April 2024: क्या है 20 अप्रैल 2024 का पंचांग, जानें शुभ-अशुभ मुहूर्त और राहु काल का समय
-
Akshaya Tritiya 2024: 10 मई को चरम पर होंगे सोने-चांदी के रेट, ये है बड़ी वजह